Close Menu
    What's Hot

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा
    entertainment

    सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    14 अप्रैल 2024 को दो मोटर साइकिल सवारों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर गोलीबारी की थी. अब सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड ने अदालत को बताया कि घर पर हुई गोलीबारी का मकसद सुपरस्टार को सिर्फ धमकाना नहीं बल्कि उनकी हत्या करना था.

    बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लंबे वक्त से खुद को मिल रही धमकियों के चलते चर्चा में हैं. सुपरस्टार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने धमकाया था. इसके बाद 14 अप्रैल 2024 को उनके घर के बाहर गोलीबारी की गई. अब एक्टर के पर्सनल बॉडीगार्ड ने एक विशेष अदालत को बताया है कि इस गोलीबारी का मकसद सुपरस्टार की हत्या करना था. इस मामले की सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई थी, जिसमें बॉडीगार्ड पहला गवाह बनकर पेश हुआ.

    14 अप्रैल 2024 को दो मोटर साइकिल सवारों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर गोलीबारी की थी. घटना को याद करते हुए बॉडीगार्ड ने पिछले महीने अदालत में बताया था कि उन्होंने 13 अप्रैल 2024 को शाम 7 बजे अपनी नियमित नाइट शिफ्ट जॉइन की थी.

    सलमान खान के बॉडीगार्ड ने दी गवाही

    इस पूरे मामले में सलमान खान का पर्सनल बॉडीगार्ड ही शिकायतकर्ता भी हैं. उन्होंने अदालत को बताया कि उस समय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के चलते एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. बॉडीगार्ड की गवाही के अनुसार, 14 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे सुरक्षा टीम को पटाखों जैसे आवाजें सुनाई दीं. गवाह ने कहा, ‘मैंने सीसीटीवी स्क्रीन पर देखा. मैंने देखा कि हेलमेट पहने दो लोग बाइक पर थे और बिल्डिंग की तरफ फायरिंग कर रहे थे.’ उन्होंने आगे अदालत को बताया कि हमलावरों ने 4 से 5 राउंड फायर किए. उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं और वहां मौजूद अन्य गार्ड तुरंत मेन गेट से बाहर गए.’

    उन्होंने यह भी बताया कि दोनों मोटर साइकिल सवार दाईं तरफ ‘आई लव बांद्रा’ पॉइंट की ओर भागे और वहां से महबूब स्टूडियो रोड की तरफ चले गए. प्रॉसिक्यूशन की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर महेश मुले ने अदालत में सीसीटीवी फुटेज पेश की. इसमें एक मोटर साइकिल गेट के सामने आती दिख रही थी. गवाह ने वीडियो से डिटेल्स की पहचान की. बॉडीगार्ड ने साफ किया कि हमले के समय सलमान खान फर्स्ट फ्लोर पर अपने बेडरूम में थे. उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘यह फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी.’

    क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान, जब डिफेंस एडवोकेट विरल बाबर की तरफ से सवाल पूछा गया तो गवाह ने कंफर्म किया कि वे सिक्योरिटी केबिन में थे जब उन्हें आवाज सुनाई दी. हालांकि बॉडीगार्ड ने दूसरे सवाल के जवाब में कहा कि सलमान खान को दी गई खास धमकियों की उन्हें ‘व्यक्तिगत जानकारी’ नहीं थी. शनिवार, 2 मई को एक अन्य गवाह, जो पुलिस गार्ड हैं, अदालत में पेश हुआ. उन्होंने कहा कि वे लॉबी में बैठे थे, उन्होंने घटना नहीं देखी, बस बाद में घटनास्थल के पास गोलियों के खोल देखे.

    क्या है पूरा मामला?

    14 अप्रैल 2024 को विक्की गुप्ता और सागर पाल नाम के बाइक सवारों ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी. पुलिस के अनुसार, मोहम्मद रफीक सरदार चौधरी ने फायरिंग से दो दिन पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की रेकी की थी. इलाके का वीडियो शूट किया था और उसे अनमोल बिश्नोई को भेजा था, जो इस मामले में वांटेड आरोपी है. गुप्ता और पाल समेत अन्य आरोपी सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. एक आरोपी अनुज कुमार ठाकुर पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर चुका है. जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को इस मामले में वांटेड आरोपी दिखाया गया है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएग्जिट पोल्स के जरिए शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश’, ममता बनर्जी बोलीं- हम 200 सीटें ला रहे
    Next Article 🎬🔥 BREAKING NEWS: Vidyut Jammwal बन सकते हैं Dhalsim – LIVE-ACTION Street Fighter में INDIA के लिए PROUD MOMENT! 🇮🇳✨🎬 ब्रेकिंग न्यूज़ | हॉलीवुड अपडेट | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    June 15, 2026

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने किया मंडे धमाका, पिछड़ी वरुण धवन की बॉलीवुड फिल्म

    June 12, 2026

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    दिल्ली के ज्योति नगर में लड़की से मिलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप…

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026
    Top Trending

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    दिल्ली के ज्योति नगर में लड़की से मिलने को लेकर हुए विवाद…

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.