Close Menu
    What's Hot

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    April 23, 2026

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?
    Crime

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और अलवर में दुष्कर्म के आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है. नौकरी से निकाले जाने के बदले की भावना से उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने उसके पिता सहित 6 सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है.

    दिल्ली में आईआरएस अफसर की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार रात को अलवर जिले के राजगढ़ के राहुल मीणा को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस लगातार राहुल से पूछताछ कर रही है. इस घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की 5 टीम अलवर पहुंच गईं थीं. अलवर पुलिस के साथ मिलकर टीम ने राहुल के पिता सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया, जिनका धारा-151 में चालान किया गया. वो सभी थाने में बंद हैं.

    इन लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को अहम जानकारी मिली. जिसके आधार पर पुलिस ने राहुल को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया. दूसरी तरफ अलवर में हुए विवाहिता के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच हो चुकी है. गुरुवार को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और वहां उसके बयान दर्ज होंगे.

    दिल्ली की अमर कॉलोनी इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को द्वारका इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया है. राहुल अलवर जिले के राजगढ़ स्थित एक गांव का रहने वाला है. दिल्ली में घटना को अंजाम देने से पहले मंगलवार रात को उसने पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. उसके बाद राहुल दिल्ली चला आया और यहां उसने दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस की बेटी की बेरहमी से मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी. इस मामले में पीड़िता के साथ दुष्कर्म का मामला भी सामने आया है.

    IRS के ऑफिस में राहुल के पिता करते थे नौकरी

    राहुल के दोस्तों ने बताया कि आईआरएस अधिकारी के ऑफिस में उसके पिता नौकरी करते थे. पिता के कहने पर अधिकारी ने राहुल को अपने घर में नौकरी दी थी. लेकिन वो पैसों की गड़बड़ी करता था. साथ ही आए दिन आसपास की दुकानों व लोगों से उसकी शिकायतें मिल रही थीं. जिसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया. डेढ़ महीने से वो अपने गांव में रह रहा था. गांव में वो दिनभर दोस्तों के साथ मिलकर ऑनलाइन लूडो खेलता था और उसमें पैसे लगाता था.

    राहुल के पिता, दोस्त सहित 6 लोग गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने अलवर पुलिस कि मदद से मामले में राहुल के पिता, दोस्तों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी लोग राजगढ़ थाने में बंद हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल ने पड़ोस में रहने वाली जिस महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था उसकी मेडिकल जांच हो चुकी है. आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा और वहां उसके न्यायालय में बयान दर्ज होंगे. अलवर पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है. दिल्ली पुलिस की जांच पूरी होने के बाद राहुल को पैरोल पर लेकर पूछताछ के लिए अलवर लाया जाएगा और अलवर में हुए दुष्कर्म के मामले में भी उससे पूछताछ होगी,

    पिता के भरोसे पर मिली थी नौकरी

    राहुल के दोस्तों ने बताया कि जिस अधिकारी की बेटी को राहुल ने हत्या कि उसी अधिकारी के ऑफिस में उसके पिता नौकरी करते थे. वहां ऑफिस में अधिकारी उसके पिता को अच्छे से जानते थे. इसलिए पिता के कहने पर अधिकारी ने राहुल को अपने घर पर नौकरी दी थी.

    बदला लेने के लिए पहुंचा था राहुल

    राहुल के साथ रहने वाले दोस्तों ने बताया कि आईआरएस अधिकारी ने उसे नौकरी से निकाला था. इस बात को लेकर उसके मन में गुस्सा था और इस गुस्से को निकालना और बदला लेने के लिए वो उसके घर गया था. दोस्तों ने कहा कि नौकरी से जब उसे निकाला गया तो इसमें उसकी बेइज्जती हुई. पहले वो दौसा में पढ़ाई करता था. उसके बाद जयपुर में उसने तैयारी की. इसी दौरान उसको दिल्ली में नौकरी मिल गई. इसलिए वो दिल्ली जाने लगा था.

    राहुल मीणा को 4 दिन की पुलिस कस्टडी

    फिलहाल, राहुल मीणा को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने अदालत से कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को क्राइम सीन पर ले जाने और सीक्वेंस समझना है, और उसे अलवर ले जाने की भी जरूरत है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास
    Next Article 📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026

    पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पति फरार, बेटी ने देखा खून से लथपथ शव

    April 17, 2026

    मुंबई के टेक्नो कॉन्सर्ट में ड्रग की ओवरडोज से दो छात्रों की मौत, एक आयोजक समेत 5 लोग गिरफ्तार

    April 16, 2026

    क्या है दिल्ली में चल रहा Operation CyHawk 4.0? 600 लोग गिरफ्तार, 8300 संदिग्धों की हो रही मॉनिटरिंग

    April 9, 2026

    दिल्ली में 17 साल की लड़की को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

    April 7, 2026

    ISI का टेरर मॉड्यूल बेनकाब… अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

    April 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके में उस समय…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026
    Top Trending

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और अलवर में दुष्कर्म…

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार 23 अप्रैल को गिरावट के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.