शादी से पहले ट्विंकल खन्ना ने रखी थी शर्त, पूरे खानदान की देखी कुंडली, अक्षय कुमार का खुलासा

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के पावर कपल हैं. उन्होंने ने साल 2001 में शादी रचाई थी. उनके दो बच्चे हैं. एक बेटा आरव और बेटी नितारा.

अक्षय और ट्विंकल की शादी को 25 साल हो गए हैं. मगर सालों बाद भी उनके रिश्ते में प्यार, इज्जत और ताजगी बकरार है. दोनों आज भी फैंस को कपल गोल्स देते हैं.

अक्षय कुमार ने अब अपने शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में खुलासा किया है कि ट्विंकल खन्ना ने उनसे शादी से पहले उनके पूरे परिवार की कुंडली चेक थी. इतना ही नहीं, ट्विंकल ने उनके सभी घरवालों की मेडिकल रिपोर्ट भी चेक की थी.

ट्विंकल ने शर्त रखी थी कि वो तभी शादी के लिए मानेंगी जब सारी चीजें पॉजिटिव निकलेंगी. पत्नी की इस डिमांड के बारे में बात करते हुए अक्षय ने शो में कहा- शादी से पहले मेरी पत्नी ने कुंडली देखी थी, लेकिन सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि मेरे खानदान की.

उन्होंने मेरे खानदान में सभी चीजों की जानकारी पता की थी. मेरे पिता, मामा, चाचा…सबकी कुंडली देखी थी.’

वो देखना चाहती थीं कि किसी को कोई बीमारी तो नहीं है. आखिर में उन्हें जब इस बात का यकीन हो गया कि सबकुछ ठीक है तब उन्होंने शादी रचाई.’

अक्षय कुमार की बात करें तो इन दिनों वो अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है.

अक्षय की कई बिग बजट फिल्में पाइपलाइन में भी हैं. एक्टर जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हैवान’, ‘गोलमाल 5’ में दिखेंगे. फैंस को अक्षय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *