रॉयल महल’ में रहता है मशहूर कोरियोग्राफर, करोड़ों में कीमत, पत्नी ने सजाया सपनों का आशियाना

मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. वो आलीशान घर में पत्नी लिजेल डिसूजा और बच्चों संग रहते हैं.

रेमो ने कुछ वक्त पहले एक यूट्यूब शो में अपने लैविश हाउस का टूर दिया था. उनकी पत्नी लिजेल ने घर के हर एक कोने को खास तरह से डिजाइन किया है.

रेमो ने अपने बंगले में एक बड़ा सा ओपन सिटिंग एरिया भी बनाया हैं. जहां सोफा सेट और झूला रखा है. रेमो ने बताया कि सुबह उठने के बाद वो ओपन स्पेस एरिया में ही बैठते हैं. उनके दिन की शुरुआत इसी जगह से होती है.

घर की एंट्री पर मदर मैरी की मूर्ति लगी है. घर के अंदर बड़ा सा मंदिर भी है, जहां उन्होंने गणपति बप्पा विराजे हैं

रेमो ने अपने बंगले के ग्राउंड फ्लोर पर बड़ा लाउंज बनाया है, जहां उन्होंने कई आर्टिस्टिक एंटीक शोपीस लगाए हैं. दीवारों पर कई अलग तरह की पेंटिंग्स लगी हैं.

बंगले के फर्स्ट फ्लोर पर बड़ी सी बालकनी है, जहां उन्होंने बैठने के लिए खूबसूरत झूला और चेयर-टेबल रखा है. यहां से बाहर का खूबसूरत नजारा दिखता है.

सेकंड फ्लोर पर उन्होंने दोस्तों संग चिल करने और पार्टी करने के लिए अलग रूम बनाया है, जिसकी दीवारों पर स्पेशल आर्टवर्ट हुआ है. घर की फ्लोरिंग भी उन्होंने काफी यूनीक रखी है.

रेमो ने बताया कि बंगले के फर्स्ट फ्लोर पर उनके बच्चों के कमरे में हैं. छोटे बेटे के रूम में बेड से लेकर सोफा और शोपीस भी काफी क्लासी हैं. बंगले के थर्ड फ्लोर पर रेमो और उनकी पत्नी लिजेल का बेडरूम है. उन्होंने अपने बेडरूम की झलक भी दिखाई.

रेमो के बेडरूम में काफी बड़ी टीवी स्क्रीन लगी है. रूम में एक बड़ा काउच रखा है. बेडरूम को दो पार्ट में अलग तरह से डिजाइन किया गया है. बेडरूम में बेड की साइड को ब्राउन-बेज कलर में रखा है, जबकि काउच की साइड को पिंक टोन दिया गया है.

रेमो और लिजेल ने अपने बेडरूम को महाराजाओं के रॉयल महलों का जैसा लुक दिया है. बेड से लेकर दीवारे और सीलिंग तक को उन्होंने महलों जैसा रॉयल टच देकर तैयार किया है.

रेमो और लिजेल का बंगला काफी बड़ा और आलीशान है. उनका बंगला किसी राजाओं के महल से कम नहीं है. घर में लाइटिंग, शोपीज, डेकोर पीसेस, सीनरी हर एक चीज को खास तौर पर तैयार किया गया है.

घर में काफी बड़ा वॉक-इन क्लोसेट भी है, जो एक नहीं, बल्कि कई रूम्स में डिवाइड किया गया है. कपड़ों से लेकर जूतों तक के लिए अलग सेक्शन बनाए गए हैं. आपको कैसा लगा रेमो डिसूजा का घर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *