कौन हैं आशा भोसले के Ex-दामाद? क्रिकेट से है गहरा नाता, तलाक के बाद नहीं बसाया घर!

दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 13 अप्रैल को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनकी विरासत और उनका परिवार हमेशा जिंदा रहेगा.

आशा ने 2012 में अपनी इकलौती बेटी वर्षा को खो दिया था. हाल ही में इसकी चर्चा हुई तो सिंगर के एक्स-दामाद का भी जिक्र हो आया. आपको बताते हैं कौन है वर्षा के एक्स-हसबैंड.

वर्षा ने प्रभुकुंज अपार्टमेंट में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. रिपोर्ट्स में बताया गया कि वो तलाक के बाद अपनी करीबी दोस्त के निधन से डिप्रेस्ड थीं.

वर्षा की शादी 90 के दशक में हेमंत केंकरे से हुई थी, लेकिन 1998 में दोनों का तलाक हो गया. आपसी सहमति से हुए इस तलाक के बाद कभी इस रिश्ते की चर्चा नहीं हुई

हेमंत केंकरे एक सीनियर भारतीय कम्युनिकेशन प्रोफेशनल, क्रिकेट लेखक और पूर्व क्रिकेटर हैं. उनका भारतीय क्रिकेट और संगीत जगत से गहरा जुड़ाव रहा है, लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करते हैं.

वो क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के पूर्व कप्तान रह चुके हैं. 1987 के एक एग्जीबिशन मैच में उन्होंने टीम की कप्तानी की थी, जिसमें युवा सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के लिए सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर पहली बार कदम रखा था.

हालांकि हेमंत का रिश्ता आशा भोसले और उनके मशहूर संगीत परिवार से रहा, लेकिन उन्होंने कभी इसका दिखावा नहीं किया. इंटरव्यू में भी वो इस बारे में कम ही बात करते हैं और कभी परिवार के स्टारडम को भुनाने की कोशिश नहीं की.

हेमंत ने एक बार बताया था कि मंगेशकर परिवार का क्रिकेट से गहरा जुड़ाव था. कोल्हापुर में परिवार के लोग भारतीय क्रिकेटर्स के साथ मैच खेला करते थे, इसमें लता दीदी भी शामिल होती थीं.

उन्होंने आशा और लता के रिश्ते पर भी बात की थी. उनके मुताबिक, जब आशा जी ने पहली बार लता जी को गाते सुना, तो वो भावुक होकर रो पड़ी थीं. दोनों के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं था, बल्कि वो बेहद करीबी बहनों की तरह थी

हेमंत केंकरे का आरडी बर्मन (पंचम दा) से भी खास लगाव रहा है. वो उन्हें ‘अंकल’ कहकर संबोधित करते थे और हमेशा उनका सम्मान करते थे. अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं.

तलाक के बाद हेमंत ने दोबारा शादी की या नहीं, इसकी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, वो सिंगल हैं. वर्षा और हेमंत के कोई बच्चे नहीं थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *