Close Menu
    What's Hot

    ट्रंप का एक सिग्नल… फिर शेयर बाजार में मचा गदर, 5 दिन में निवेशकों ने छाप डाले 4 लाख करोड़

    April 12, 2026

    आज एक आसमान ने जमीन छोड़ दी’, आशा भोसले को सिनेमा जगत का नमन

    April 12, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – इंसानियत की सच्ची मिसाल ✨📰📍 नवसारी जिला | गांव: सतेम नागधरा📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer)🌟 “भिक्षा से सम्मान तक – एक जीवन बदलने की कहानी” 🌟

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Bussiness»ट्रंप का एक सिग्नल… फिर शेयर बाजार में मचा गदर, 5 दिन में निवेशकों ने छाप डाले 4 लाख करोड़
    Bussiness

    ट्रंप का एक सिग्नल… फिर शेयर बाजार में मचा गदर, 5 दिन में निवेशकों ने छाप डाले 4 लाख करोड़

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अमेरिका-ईरान में सीजफायर की खबर से शेयर बाजार में आए उछाल के चलते सेंसेक्स-निफ्टी बीते सप्ताह जोरदार बढ़त में रहे. सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में शामिल आठ के निवेशकों ने 4 लाख करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली.

    बीता सप्ताह शेयर बाजार निवेशकों के लिए शानदार साबित हुआ. अमेरिका और ईरान में एक महीने से ज्यादा समय से जारी भीषण युद्ध के चलते लगातार बाजार टूट रहा था. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो हफ्ते के सीजफायर का एक सिग्नल दिया और सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर उछाल आ गया.

    पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में ही निवेशकों ने 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली. सबसे ज्यादा फायदे में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) रहा. जबकि शेयर मार्केट की रैली में भी देश की सबसे बड़ी कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को नुकसान उठाना पड़ा.

    सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रिकवरी

    डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ युद्ध में दो सप्ताह के सीजफायर पर सहमति के बाद शेयर बाजार में जोरदार रैली देखने को मिली. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते इस रैली के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,231 अंक या 5.77 फीसदी की बढ़त में रहा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी 1,337 अंक या 5.88 फीसदी की छलांग लगाकर निवेशकों की मौज करा दी.

    शेयर मार्केट में तेजी के बीच मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से आठ की वैल्यू बढ़ी और इनके शेयरों में पैसे लगाने वाले निवेशकों को पांच दिन में ही तगड़ी कमाई हो गई, जबकि दो कंपनियां नुकसान में रहीं.

    बैंकिंग शेयरों ने करा दी मौज

    शेयर बाजार की तेजी में सबसे ज्यादा फायदा बैंकिंग शेयरों में निवेश करने वालों को हुआ है. सेंसेक्स की टॉप-10 लिस्ट में शामिल HDFC Bank Market Cap उछलकर 12.47 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस हिसाब से सिर्फ पांच दिन में ही इस बैंक के निवेशकों ने 91,283 करोड़ रुपये छाप डाले.

    एचडीएफसी बैंक के अलावा ICICI Bank की मार्केट वैल्यू में भी जोरदार उछाल आया है. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते सप्ताह 76,036 करोड़ रुपये बढ़ गया और 9.48 लाख करोड़ रुपये हो गया. कमाई कराने में तीसरे पायदान पर बजाज फाइनेंस रही. Bajaj Finance Market Cap 60,980 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5.75 लाख करोड़ रुपये हो गया.

    इन कंपनियों को भी तगड़ा फायदा

    अपने निवेशकों को कमाई कराने के मामले में आगे रहीं अन्य कंपनियों की बात करें, तो LT Market Cap बीते हफ्ते 47,625 करोड़ रुपये बढ़ा और ये उछलकर 5,45 लाख करोड़ रुपये हो गया. इसके बाद Bharti Airtel MCap 45,873 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 10.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

    SBI Market Cap में 43,615 करोड़ रुपये का उछाल आया और ये 9.85 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि टाटा ग्रुप की TCS की मार्केट वैल्यू 26,303 करोड़ रुपये बढ़कर 9.13 लाख करोड़ रुपये हो गई. कमाई वाली लिस्ट में आखिरी नाम एचयूएल का रहा. HUL Market Cap 21,287 करोड़ रुपये की बढ़त लेकर 5.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा.

    रिलायंस-इंफोसिस ने दिया झटका

    जहां Sensex Top-10 कंपनियों में से आठ ने निवेशकों को कमाई कराई, तो वहीं दो कंपनियों ऐसी रहीं जो बाजार की रैली के बावजूद नुकसान में रहीं. इनमें पहला नंबर आईटी दिग्गज इंफोसिस का रहा, जिसकी मार्केट वैल्यू 3,285 करोड़ रुपये गिरकर 5.24 लाख करोड़ रुपये रह गई. वहीं देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप (Reliance Market Cap) 947.28 करोड़ रुपये फिसलकर 18.27 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

    सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियों की लिस्ट में गिरावट के बावजूद रिलायंस का दबदबा कायम रहा और ये नंबर-1 पायदान पर काबिज रही. इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलडी, इंफोसिस और एचयूएल का स्थान रहा.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज एक आसमान ने जमीन छोड़ दी’, आशा भोसले को सिनेमा जगत का नमन
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    Stock Market Rally: कल भयानक तबाही… फिर आज क्‍यों मार्केट में तूफानी तेजी? ये हैं 4 कारण

    March 20, 2026

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    🔴 BREAKING NEWS | CLEAN ENERGY CORPORATE UPDATE रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने 16 क्लीन एनर्जी सहायक कंपनियों का किया विलय रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के तहत ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा रणनीतिक कदम मुंबई | 21 जनवरी 2026

    January 23, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन प्रॉफिट बुकिंग, इन 4 वजहों से बाजार पर बना दबाव

    January 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ट्रंप का एक सिग्नल… फिर शेयर बाजार में मचा गदर, 5 दिन में निवेशकों ने छाप डाले 4 लाख करोड़

    By जनकल्याण टाइमApril 12, 2026

    अमेरिका-ईरान में सीजफायर की खबर से शेयर बाजार में आए उछाल के चलते सेंसेक्स-निफ्टी बीते…

    आज एक आसमान ने जमीन छोड़ दी’, आशा भोसले को सिनेमा जगत का नमन

    April 12, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – इंसानियत की सच्ची मिसाल ✨📰📍 नवसारी जिला | गांव: सतेम नागधरा📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer)🌟 “भिक्षा से सम्मान तक – एक जीवन बदलने की कहानी” 🌟

    April 12, 2026
    Top Trending

    ट्रंप का एक सिग्नल… फिर शेयर बाजार में मचा गदर, 5 दिन में निवेशकों ने छाप डाले 4 लाख करोड़

    By जनकल्याण टाइमApril 12, 2026

    अमेरिका-ईरान में सीजफायर की खबर से शेयर बाजार में आए उछाल के…

    आज एक आसमान ने जमीन छोड़ दी’, आशा भोसले को सिनेमा जगत का नमन

    By जनकल्याण टाइमApril 12, 2026

    आशा भोसले के निधन से संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है.…

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – इंसानियत की सच्ची मिसाल ✨📰📍 नवसारी जिला | गांव: सतेम नागधरा📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer)🌟 “भिक्षा से सम्मान तक – एक जीवन बदलने की कहानी” 🌟

    By जनकल्याण टाइमApril 12, 2026

    कभी सड़कों पर भटकते, लोगों के सामने हाथ फैलाकर अपना पेट भरने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.