Close Menu
    What's Hot

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Bihar News: जहरीली शराब के प्याले में डूब गई बिहार की 134 जिंदगियां, NCRB Report में चौंकाने वाले खुलासे
    Blog

    Bihar News: जहरीली शराब के प्याले में डूब गई बिहार की 134 जिंदगियां, NCRB Report में चौंकाने वाले खुलासे

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    134 lives of Bihar drowned in a cup of poisonous liquor
    134 lives of Bihar drowned in a cup of poisonous liquor
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पटना। एनसीआरबी 2022 की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। अवैध और नकली शराब से जुड़े बिहार में सबसे कम 29 केस सामने आए, लेकिन मौत के मामले में आंकड़ा सबसे अधिक है।

    देश में नकली शराब से सबसे अधिक 134 लोगों की मौत बिहार में हुई। इसके बाद दूसरे स्थान पर कर्नाटक और तीसरे स्थान पर पंजाब है।

    वर्ष 2022 में देश भर में अवैध व नकली शराब के 507 केस दर्ज हुए। इनमें 617 लोगों की मौत हुई, जिनमें 15 महिलाएं थीं। हालांकि, बिहार में एक भी महिला की मौत अवैध शराब के सेवन से नहीं हुई है।

    वर्ष 2022 में छपरा में नकली शराब पीने से 38 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें मास्टरमाइंड सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके पूर्व बिहारशरीफ, गोपालगंज और बेतिया में नकली शराब पीने से मौत के मामले सामने आए थे।

    शराब के खेल में वर्दी भी दागदार
    शराब तस्करों से साठगांठ से लेकर जब्त शराब को ही छिपाने में पुलिसकर्मियों की भूमिका लगातार सामने आती रहती है।

    नवंबर माह में पटना के दीघा थाने की पुलिस के बैरक से ही जब्त शराब की बोतलें बरामद हुई थी। मामले में थानेदार निलंबित हो गए और दारोगा व चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

    इसके पूर्व पूरा बेउर थाना लाइन हाजिर कर दिया गया था, वहीं पटना सिटी में चार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हुई थी।

    नेपाल सहित राज्य के बाहर से हुईं गिरफ्तारियां
    शराब तस्करी में बिहार के बाहर 11 अन्य राज्यों, नेपाल तथा अन्य स्थान से वर्ष 2021 में 2046 अभियुक्तों, वर्ष 2022 में 2611 अभियुक्तों और वर्ष 2023 में अगस्त माह तक 1353 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।

    वहीं वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के अगस्त माह के बीच राज्य के बाहर से 212 बड़े शराब तस्करों को पकड़ा गया। इस वर्ष 2023 अगस्त माह में 63 शराब तस्करों को झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, असम दिल्ली से दबोचा गया।

    ढाई साल में 1215 कांडों में 1522 पर दोष सिद्ध
    वर्ष 2021 में 248 केस दर्ज हुए। इनमें 310 अभियुक्त दोषी मिले। वहीं वर्ष 2022 में 368 केस में 459 अभियुक्तों पर दोष सिद्ध हुआ। वर्ष 2023 अगस्त माह तक 145 केस में 190 दोष सिद्धि हुई। इस तरह मद्य निषेध में कुल 1215 मामलों में 1522 दोष सिद्ध पाए गए।

    20 माह में जब्त किए गए 683 ट्रक व कंटेनर
    26 नवंबर को दीघा क्षेत्र में एक ट्रक और छह पिकअप वैन से 08 हजार लीटर शराब जब्त की गई। अक्टूबर 2021 में गर्दनीबाग में एक कंटेनर शराब पकड़ी गई। इसी तरह बक्सर, गोपालगंज, नवादा व अन्य जिलों में कंटेनर और ट्रकों को जब्त किया गया।

    बिहार पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, शराब मामले में वर्ष 2022 में कुल 364 ट्रक और कंटेनर जब्त किए गए। वर्ष 2023 अगस्त माह तक 319 ट्रक और कंटेनर जब्त किए गए। कुल संख्या 683 होती है।

    Bihar News fake liquor NCRB
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुणे: पिंपरी चिंचवड़ इलाके में भीषण हादसा, फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगों की मौत
    Next Article UP: यूपी के बिजली ग्राहकों को बड़ा झटका, नहीं मिलेगी राहत; लटक गया ये फैसला
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब अपनों के शब्द…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026
    Top Trending

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म…

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार होती हैं. अपने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.