Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»नेटफ्लिक्स पर आई ‘वध 2’ की कहानी, ये फिल्म/सीरीज भी हैं दमदार, जबरदस्त है IMDb पर रेटिंग
    entertainment

    नेटफ्लिक्स पर आई ‘वध 2’ की कहानी, ये फिल्म/सीरीज भी हैं दमदार, जबरदस्त है IMDb पर रेटिंग

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नेटफ्लिक्स पर एक बेहतरीन सीरियल क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ आई है, जो बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. मगर जब ये रिलीज हुई, तो क्रिटिक्स इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे.

    संजय मिश्रा-नीना गुप्ता स्टारर ‘वध 2’, साल 2022 में आई सक्सेसफुल फिल्म ‘वध’ का सीक्वल है. फिल्म की कहानी एक जेल के गार्ड और एक कैदी के बीच की है, जिनमें अच्छी दोस्ती है. लेकिन जेल के अंदर एक अपराध होने के बाद ये रिश्ता बिखरने लगता है. इस घटना में अच्छाई-बुराई, न्याय और पापों से मुक्ति की लकीरें धुंधली हो जाती हैं

    वध 2′ की IMDb रेटिंग भी पिछले पार्ट से काफी बेहतर है. इस फिल्म को कई लोगों ने 7.6 रेटिंग दी है, जिससे ये एक मजेदार क्राइम-थ्रिलर फिल्म की कैटेगरी में शामिल होती है. वध 2 के अलावा कई और बेहतरीन सीरियल-क्राइम थ्रिलर मूवी/सीरीज ओटीटी पर मौजूद हैं, जिसे IMDb पर अच्छी रेटिंग्स मिली हैं और वो देखकर आप हैरान भी हो सकते हैं

    अरशद वारसी-बरुन सोबती स्टारर ‘असुर’ ओटीटी पर आई अभी तक की सबसे बेस्ट क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज मानी जाती है. IMDb पर तो इसकी रेटिंग 8.5 है ही, मगर इसमें दिखाया सस्पेंस और थ्रिल पिछले कुछ सालों में आई दमदार सीरीज के मुकाबले अच्छा और तगड़ा है. अभी तक इसके दो सीजन आ चुके हैं और सभी को काफी पसंद किया गया है. अब फैंस को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है. आप इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

    मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम’ इंडियन सिनेमा की सबसे बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसे लगभग हर भाषा में रीमेक किया गया है. ये फिल्म साल 2013 में आई, जिसकी कहानी एक परिवार की होती है, जो अनजाने में एक हादसे का शिकार हो जाता है. बाद में वो पूरा परिवार पुलिस केस में फंस जाता है. मगर घर का प्रमुख अपने परिवार पर आई मुसीबत को चालाकी से टाल देता है. IMDb पर ‘दृश्यम’ को 8.4 रेटिंग्स मिली हैं और इसे आप जियो हॉटस्टार और यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.

    मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तलवार’ भी बॉलीवुड में बनी एक जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी नोएडा में हुए एक मशहूर डबल मर्डर केस आरुषि तलवार पर आधारित है, जिसमें आरोपी लड़की के माता-पिता ही निकलते हैं. इसमें इरफान खान का बेहतरीन काम है, जिस वजह से फिल्म को IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है. ये फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

    जयदीप अहलावत स्टारर ‘पाताल लोक’ सीरीज को भी काफी पसंद किया जाता है. क्राइम-थ्रिलर जॉनर में ‘पाताल लोक’ एक ऐसा कंटेंट हमारे सामने पेश करती है, जिससे आप अपने दांतों तले उंगलियां दबाने लग जाएंगे. इसमें दिखाया सस्पेंस इतना तगड़ा है कि लोगों ने इसे 8.2 IMDb रेटिंग के साथ हाल-फिलहाल की सबसे दमदार वेब सीरीज बना डाला है. आप इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं

    डायरेक्टर सुजॉय घोष ने अभी तक काफी बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में बनाई हैं. मगर साल 2012 में आई उनकी ‘कहानी’ क्राइम-थ्रिलर जॉनर में एक ऐसी फिल्म है, जिसे अगर आपने अभी तक नहीं देखा तो शायद आप काफी कुछ मिस कर रहे हैं. ये फिल्म प्रेग्नेंट महिला के संघर्ष पर बनी है, जो अपने खोए हुए पति को ढूंढने निकलती है. फिल्म का क्लाइमैक्स और उसमें दिखाया ट्विस्ट आपके होष उड़ाने के लिए काफी हैं. IMDb पर कहानी को 8.1 रेटिंग मिली है, और इसे आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article✨🙏 GOOD FRIDAY SPECIAL – FAITH, FASHION AUR SUCCESS KI KAHANI 🙏✨👑 गोवा की फैशन क्वीन – एंटोनेटा ब्रिजेट फर्नांडिस 👑🌟 “Fashion सिर्फ कपड़े नहीं… आपकी पहचान है।” 🌟
    Next Article 🌟 “ॐ साई राम – विश्वास, सब्र और सफलता की राह” 🌟✍️ बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से 📰 जन-जन तक पहुँचे ये संदेश — जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    June 15, 2026

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने किया मंडे धमाका, पिछड़ी वरुण धवन की बॉलीवुड फिल्म

    June 12, 2026

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का होता है. लेकिन…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.