शेयर बाजार में आज बंपर तेजी, Sensex 1899 अंक उछला, Nifty 22900 अंक के ऊपर

शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज बंपर तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 1,899.53 अंक उछलकर 73,847.08 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 572.55 अंक बढ़कर 22,903.95 पर पहुंच गया।

बाजार में यह तेजी वैश्विक बाजारों में आई जोरदार उछाल का असर है, जो पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में तनाव कम होने की उम्मीद पर चलते दिखी।

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां बढ़त के साथ कारोबार कर रही थीं, जिनमें ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन और लार्सन एंड टुब्रो सबसे ज़्यादा फायदे में रहीं।

एशियाई बाजार

दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स, शंघाई का SSE कम्पोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स काफी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। कोस्पी में लगभग 7 प्रतिशत की उछाल आई, जबकि निक्केई 225 इंडेक्स 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा।

अमेरिकी बाजार

मंगलवार को अमेरिकी बाजार काफी बढ़त के साथ बंद हुए। नैस्डैक कम्पोजिट इंडेक्स में 3.83 प्रतिशत की तेजी आई, S&P 500 में 2.91 प्रतिशत की उछाल आई और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 2.49 प्रतिशत चढ़ा।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा, “ईरानी अधिकारियों द्वारा जारी बयानों से युद्ध का तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं। ईरानी राष्ट्रपति का ‘युद्ध खत्म करने के प्रति खुलापन’ और ईरानी विदेश मंत्री की यह पुष्टि कि ‘अमेरिका के साथ संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है’, इस बात का संकेत देते हैं कि युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है। यह नजरिया कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में आई गिरावट में भी झलक रहा है।”

लिवेलॉन्ग वेल्थ के रिसर्च एनालिस्ट और संस्थापक हरिप्रसाद के. ने कहा, “बाज़ार की इस तेज़ी की मुख्य वजह वैश्विक जोखिम धारणा में आया निर्णायक सुधार है। यह सुधार पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में तनाव कम होने की संभावना से जुड़े उत्साहजनक संकेतों के बाद देखने को मिला है।” ब्रेंट क्रूड, जो तेल का वैश्विक बेंचमार्क है, 1.29 प्रतिशत बढ़कर 105.3 USD प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

श्री महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाज़ार बंद रहे।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 11,163.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 14,894.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सोमवार को सेंसेक्स 1,635.67 अंक या 2.22 प्रतिशत गिरकर 71,947.55 पर बंद हुआ। निफ्टी 488.20 अंक या 2.14 प्रतिशत गिरकर 22,331.40 पर बंद हुआ।

टैक्स से ATM चार्ज तक 7 बड़े बदलाव 1 अप्रैल से लागू

आज से नए महीने की शुरुआत के साथ ही नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है। 1 अप्रैल 2026 से हमारे रोजमर्रा के जीवन और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इन नियमों में रेलवे टिकट कैंसिलेशन से लेकर पैन कार्ड के नियमों तक शामिल है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी महीने की बचत, खर्च करने के तरीके पर पड़ सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed