Mumbai Crimeबेहोशी की हालत में नाबालिग छात्रा का रेप करता था मां की सहेली का प्रेमी, डिप्रेशन से ठीक होकर की शिकायत

मुंबई: विनोबा भावे नगर पुलिस ने कुर्ला स्थित एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां एक नर्स है और घटना के समय वो की नाईट ड्यूटी पर रहती थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने दावा किया है कि घटना 2021 की है। जब आरोपी, जो उसकी मां की दोस्त हैं घर पर आती थी और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ यौन उत्पीड़न करती थी। हालांकि पीड़िता पिछले दो साल से डिप्रेशन में थी और ठीक होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता उस समय 16 वर्षीय माध्यमिक विद्यालय की छात्रा थी। शिकायतकर्ता की मां जब भी रात की ड्यूटी पर होती थी तो अपनी एक सहेली को सोने के लिए बेटी के पास घर भेजती थी। सोते समय महिला खाना और कोल्ड ड्रिंक बाहर से मंगाती थी। दोनों मिलकर खाते थे। कुछ दिनों के बाद उसकी माँ की एक और सहेली भी उसके पास आकर सोने के लिए आने लगी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अक्सर कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे नशा होने लगता था और वह तुरंत सो जाती थी। इस दौरान कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में दोनों महिलाओं में से एक का प्रेमी भी उससे मिलने आने लगा। ऐसी ही एक रात के बाद एक दिन जब लड़की उठी तो उसे अजीब सा महसूस हुआ। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उस समय उसकी मां किसी काम से अपने गांव गयी हुई थी। लड़की भी अपनी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दोनों महिलाओं ने उस पर उस आदमी के साथ सोने के लिए दबाव भी डाला था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। इसके बाद पीड़िता डिप्रेशन में चली गई और दो साल से उसका इलाज चल रहा था। वह अब वो ठीक हुई है तो पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *