गोव‍िंदा का बेटा होकर देने पड़े 90 ऑड‍िशन, फ‍िर भी अटकी बात, परेशान मां ने दिखाई कुंडली

90s के सुपरस्टार रहे गोविंदा तो स्क्रीन पर कब आएंगे, ये कोई नहीं जानता. मगर उनके छोटे बेटे यशवर्धन आहूजा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. रिपोर्ट्स हैं कि डायरेक्टर साजिद खान उन्हें लेकर एक हॉरर फिल्म बना रहे हैं. हालांकि अभी उसकी अनाउंसमेंट होनी बाकी है.

यशवर्धन काफी समय से अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में जुटे थे. गोविंदा की बेटी टीना तो इंडस्ट्री में अपना सक्सेसफुल करियर नहीं बना पाईं. अब सुनीता को अपने बेटे के करियर की चिंता सताई है.

सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एस्ट्रोलॉजर गीतांजलि सक्सेना से अपने बेटे यश का भविष्य जान रही हैं. एस्ट्रोलॉजर का कहना है कि गोविंदा के बेटे का करियर सफल रहेगा, मगर उसके लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा.

गीतांजलि ने सुनीता से कहा, ‘यश का शुक्र अभी उच्च कर बैठा है. अष्टम भाव में है, वहां उसके साथ शनि-केतू भी बैठे हैं. पंचम भाव में गुरु बैठे हैं. उसका लग्न सिंह है. तो इसका बर्ताव काफी राजकीय, ईगो, सेल्फ-रिस्पेक्ट वाला होगा. अगर वो एक्टर बनना चाह रहे हैं, तो अच्छा है. उनके नंबर्स दिख रहे हैं कि वो एक्टर बन सकते हैं.’

लेकिन आप देखेंगी कि वो थोड़े टाइम के बाद डायरेक्शन की फील्ड में जाना चाहेंगे. उन्हें कंट्रोल करना पसंद होगा, वो किसी के दबाव में नहीं आना पसंद करते. तो शायद थोड़े वक्त के बाद वो प्रोडक्शन-डायरेक्शन करें

सुनीता ने आगे एस्ट्रोलॉजर से पूछा कि क्या उनका बेटा यश बतौर हीरो सफल होगा? तो उन्होंने बताया कि उनकी शनि की महादशा है, जिसके बाद बुद्ध आएगा जो उन्हें काफी काम देगा. लेकिन फिलहाल उनका कहना है कि यश को थोड़ा स्ट्रगल करना होगा.

गीतांजलि सक्सेना की इस बात पर सुनीता बताती हैं, ‘वो 90 ऑडिशन दिया है, गोविंदा का बेटा होने के बावजूद. लेकिन उसने कभी अपने पापा से नहीं कहा कि आप यहां कॉल कर दो या कोई फेवर कर दो. आज मुझे गर्व है कि मेरे बच्चे अपने दम पर खड़े हैं, जैसे मैं खड़ी हूं.’

सुनीता की बातें सुन एस्ट्रोलॉजर उन्हें भरोसा दिलाती हैं कि उनका बेटा यशवर्धन थोड़े समय के लिए ही स्ट्रगल करेगा. मगर बाद में चलकर वो एक चमकता सितारा बनेगा. गीतांजलि सक्सेना का दावा है कि साल 2028 से गोविंदा के बेटे की किस्मत पलटेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *