Close Menu
    What's Hot

    ✨📰 जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से विशेष संदेश 📰✨🌙🎉 Eid Mubarak | Gudi Padwa Special Message 🎉🌙देश की खुशहाली, एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए अब्दुल हाफिज बलवा साहब की ओर से सभी देशवासियों को🌸 गुड़ी पड़वा और 🌙 ईद मुबारक की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं।

    March 19, 2026

    मिडिल ईस्ट में Oil War… शेयर बाजारों में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, HDFC समेत ये शेयर बिखरे

    March 19, 2026

    🔥 GOA से आई बड़ी खबर 🔥कॉमेडी के बादशाह 👑 Johnny Lever जी ने दिल से दी ढेर सारी शुभकामनाएं 🎉खास तौर पर Andrew Mario Fernandes जी को — जो कि Samtech Planet के CEO हैं 🚀

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»मिडिल ईस्ट में Oil War… शेयर बाजारों में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, HDFC समेत ये शेयर बिखरे
    Business

    मिडिल ईस्ट में Oil War… शेयर बाजारों में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, HDFC समेत ये शेयर बिखरे

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 19, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शेयर मार्केट में गुरुवार को एक बार फिर हाहाकार मचा नजर आया है. मिडिल ईस्ट में जंग बढ़ने से तेल की कीमतों में अचानक आए तेज उछाल के बाद दुनिया भर के शेयर बाजार बिखरे और सेंसेक्स-निफ्टी भी खुलते ही धड़ाम हो गया.

    शेयर बाजार में बीते तीन दिन से जारी तेजी पर ब्रेक (Stock Market Crash) लग गया है. मिडिल-ईस्ट में जारी जंग अब एक बड़े तेल युद्ध (Oil War) का रूप लेती जा रही है. खाड़ी देशों में मौजूद तेल-गैस फील्ड्स पर दनादन मिसाइल अटैक होने से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में आग लग गई है और अचानक Brent Crude Price 113 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. इसके चलते एशियाई शेयर बाजारों में कोहराम मचा नजर आया, तो भारतीय शेयर बाजार खुलने के साथ ही क्रैश हो गया.

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex) गुरुवार को ओपनिंग के साथ ही 1900 अंक का गोता लगा गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 550 अंक से ज्यादा टूटकर ओपन हुआ. दो घंटे के कारोबार के बाद भी सेंसेक्स 1730 अंक टूटकर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी भी 530 पॉइंट नीचे था.

    खुलते ही क्रैश हुए सेंसेक्स-निफ्टी

    सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,704 की तुलना में फिसलकर 74,750 पर ओपन हुआ और फिर शुरुआती कुछ मिनटों में ही ये गिरकर 74,685 तक टूट गया. सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते एनएसई निफ्टी का भी ऐसा ही बुरा हाल नजर आया और ये अपने पिछले बंद 23,777 की तुलना में बड़ी गिरावट लेकर 23,197 पर खुला.

    विदेशी बाजारों में भी मचा कोहराम

    भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के संकेत पहले से ही विदेशों से मिल रहे थे. दरअसल, ईरान के कतर में स्थित सबसे बड़े एलएनजी प्लांट पर हमले और खाड़ी देशों के काउंटर अटैक के चलते अचानक क्रूड की कीमत तेज रफ्तार से भागते हुए 113 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई. इससे बाजारों की चिंता बढ़ी और एशियाई बाजारों में कोहराम मच गया.

    जापान का निक्केई इंडेक्स 1500 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था, तो हांगकांग का हैंगसेंग 500 अंक से ज्यादा की गिरावट लिए नजर आया. साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1.50 फीसदी से ज्यादा फिसला. इसके अलावा अन्य विदेशी बाजार भी लाल रंग में रंगे हुए नजर आए.

    सबसे ज्यादा बिखरे ये 10 शेयर

    लंबी गिरावट के बाद शेयर बाजार में बीते तीन दिनों से रौनक देखने को मिल रही थी, लेकिन मिडिल ईस्ट युद्ध में वो भी साफ हो गई और फिर से निवेशकों में भगदड़ नजर आई. गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा बिखरने वाले शेयरों को देखें, तो बीएसई लार्जकैप में शामिल HDFC Bank Share (4.50%), LT Share (3.50%), Eternal Share (5%), Bajaj Finance Share (2.80%), Axis Bank Share (2.75%), Asian Paints Share (2.60%), Kotak Bank Share (2.56%), M&M Share (2.40%), Adani Ports Share (2.35%) और IndiGo Share (2.30%) टूटकर कारोबार कर रहे थे.

    उछल पड़ा बाजार के डर का पैमाना

    शेयर बाजार में गुरुवार को आई इस बड़ी गिरावट के बीच सबसे ज्यादा बैंकिंग और ऑटो शेयर बिखरे हुए नजर आए हैं. Nifty Bank अपनी ओपनिंग के साथ ही करीब 3 फीसदी के आसपास टूट गया, तो वहीं निफ्टी ऑटो में भी लगभग इतनी ही गिरावट देखने को मिली है

    खात बात ये है कि मिडिल-ईस्ट में Oil War तेज होने के चलते शेयर बाजार के डर के पैमाने यानी India VIX में अचानक उछाल आया है, जो बीते तीन दिनों से लगातार गिर रहा था. इसमें एकदम से 15% के आसपास का उछाल आ गया, जो बाजार में आने वाले दिनों में तगड़े उतार-चढ़ाव को दर्शाता है

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🔥 GOA से आई बड़ी खबर 🔥कॉमेडी के बादशाह 👑 Johnny Lever जी ने दिल से दी ढेर सारी शुभकामनाएं 🎉खास तौर पर Andrew Mario Fernandes जी को — जो कि Samtech Planet के CEO हैं 🚀
    Next Article ✨📰 जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से विशेष संदेश 📰✨🌙🎉 Eid Mubarak | Gudi Padwa Special Message 🎉🌙देश की खुशहाली, एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए अब्दुल हाफिज बलवा साहब की ओर से सभी देशवासियों को🌸 गुड़ी पड़वा और 🌙 ईद मुबारक की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं।
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    Stock Market Crash Reason: ये 4 कारण… जिनसे बिखरा शेयर बाजार, ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, ट्रंप से है कनेक्शन

    March 12, 2026

    उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली

    February 23, 2026

    RBI के नए नियमों में ऐसा क्या कहा गया? धड़ाम हो गए BSE, Angel One और Groww जैसे कैपिटल मार्केट के स्टॉक्स

    February 16, 2026

    📉 बजट डे पर मार्केट गिरावट – SIP निवेशकों के लिए डर नहीं, अवसर! मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़ बजट डे की मार्केट गिरावट को समझदार निवेशक खतरा नहीं, बल्कि भविष्य की वेल्थ बनाने का सुनहरा मौका मान रहे हैं।

    February 1, 2026

    Vi Finance (Vodafone Idea) का नई वित्तीय पहल — जो Jio Finance और Airtel Finance को सीधी चुनौती दे रही है, पूरी जानकारी विस्तार से:🟣 Vi Finance क्या है?

    July 29, 2025

    📞 14448 क्या है?

    July 21, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ✨📰 जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से विशेष संदेश 📰✨🌙🎉 Eid Mubarak | Gudi Padwa Special Message 🎉🌙देश की खुशहाली, एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए अब्दुल हाफिज बलवा साहब की ओर से सभी देशवासियों को🌸 गुड़ी पड़वा और 🌙 ईद मुबारक की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं।

    By जनकल्याण टाइमMarch 19, 2026

    🇮🇳 इस पावन अवसर पर उन्होंने एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक संदेश दिया: ✨ “हमारा…

    मिडिल ईस्ट में Oil War… शेयर बाजारों में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, HDFC समेत ये शेयर बिखरे

    March 19, 2026

    🔥 GOA से आई बड़ी खबर 🔥कॉमेडी के बादशाह 👑 Johnny Lever जी ने दिल से दी ढेर सारी शुभकामनाएं 🎉खास तौर पर Andrew Mario Fernandes जी को — जो कि Samtech Planet के CEO हैं 🚀

    March 19, 2026
    Top Trending

    ✨📰 जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से विशेष संदेश 📰✨🌙🎉 Eid Mubarak | Gudi Padwa Special Message 🎉🌙देश की खुशहाली, एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए अब्दुल हाफिज बलवा साहब की ओर से सभी देशवासियों को🌸 गुड़ी पड़वा और 🌙 ईद मुबारक की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं।

    By जनकल्याण टाइमMarch 19, 2026

    🇮🇳 इस पावन अवसर पर उन्होंने एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक संदेश…

    मिडिल ईस्ट में Oil War… शेयर बाजारों में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, HDFC समेत ये शेयर बिखरे

    By जनकल्याण टाइमMarch 19, 2026

    शेयर मार्केट में गुरुवार को एक बार फिर हाहाकार मचा नजर आया…

    🔥 GOA से आई बड़ी खबर 🔥कॉमेडी के बादशाह 👑 Johnny Lever जी ने दिल से दी ढेर सारी शुभकामनाएं 🎉खास तौर पर Andrew Mario Fernandes जी को — जो कि Samtech Planet के CEO हैं 🚀

    By जनकल्याण टाइमMarch 19, 2026

    🌴 GOA बन रहा है Talent Hub! 🌴बहुत जल्द Goa में 🎭…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.