Mumbai Crime:महिला जज बनकर लोगों से ऐंठते थे पैसे, आर्थर रोड जेल के जय-वीरू गिरफ्तार

मुंबई:मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की साइबर सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। जो एक ‘महिला मजिस्ट्रेट’ (magistrate) की फर्जी प्रोफाइल (Fake Profile) बनाकर वैवाहिक साइट पर पुरुषों को धोखा और धमकी दे रहे थे। आरोपियों की पहचान सुनील मोदी (67) और संकेत चव्हाण (23) के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक मोदी के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है। जबकि संकेत युवा महिला की आवाज निकालने में माहिर है। जांच में सामने आया की इन्होने नासिक, रत्नागिरी, मुंबई सहित कई शहर के लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस अब अन्य पीड़ितों की जानकारी हासिल करने में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात आर्थर रोड जेल में हुई थी दोनों दोस्त बन गए थे। बहार निकलते ही दोनों ने एक लोकप्रिय वैवाहिक साइट पर 21 वर्षीय “मजिस्ट्रेट अश्विनी मनोहर पंडित” के रूप में एक फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद दोनों कथित तौर पर भुगतान न करने वाले पीड़ितों के खिलाफ वारंट जारी करने की धमकी देते थे। धमकी की विश्वसनीयता साबित करने के लिए फर्जी वारंट भी बनाया जाता था।

पुलिस उपायुक्त डी स्वामी ने बताया कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इसी तरह से धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर सुवर्णा शिंदे के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। पूछताछ में मोदी ने बताया की उन्हें पता चला कि अश्विनी पंडित नामक एक महिला शहर में मजिस्ट्रेट है और इन्होने फिर इस नाम से एक प्रोफाइल बनाई थी। साइट पर जब लोगों ने दिलचस्पी लेना शुरू किया तो संकेत महिला कि आवाज़ निकाल कर उनसे बात करता था। कुछ दिनों के बाद,”मजिस्ट्रेट” बनकर सकेंत उनसे पैसों की मांग करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *