ऐश्वर्या से मांगी थी माफी’ बोलीं स्नेहा उलाल, क्या सलमान की वजह से हुआ था पंगा?

साल 2005 में जब एक्ट्रेस स्नेहा उलाल ने बॉलीवुड में कदम रखा, तो मानो धमाका ही हो गया था. स्नेहा ने अपने लुक्स के लिए जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं. सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था.

उस समय फैंस और मीडिया उन्हें अक्सर ऐश्वर्या का ‘Doppelganger’ कहकर बुलाते थे. यह लेबल उनके करियर के शुरुआती दिनों में उनके साथ चिपका रहा. हाल ही में AlphaNeon Studioz से बातचीत में स्नेहा ने उस दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या ने इन तुलनाओं पर क्या रिएक्शन दिया और सलमान ने उनकी डेब्यू फिल्म के दौरान कैसे उनका साथ दिया था.

अपनी पहली फिल्म ‘लकी’ को याद करते हुए स्नेहा उलाल ने कहा कि सलमान खान ने उन्हें बॉलीवुड डेब्यू के दबाव से निपटने में बहुत मदद की. एक्ट्रेस ने कहा, ‘लकी की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने मुझे बहुत सपोर्ट किया.’

उनसे पूछा गया कि क्या सुपरस्टार ने कभी उनके साथ इम्पेशेंस दिखाया था. उलाल ने कहा, ‘एक बार भी नहीं. वो मेरे साथ बहुत धैर्यवान और सपोर्टिव थे. सलमान खान ने मुझे वो ‘सलमान खान एटीट्यूड’ बिल्कुल नहीं दिखाया, जो लोग जानते हैं.’

स्नेहा उलाल की मुलाकात अपने करियर के शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या राय बच्चन से भी हुई थी. उन दिनों मीडिया में दोनों की इतनी तुलना हो रही थी कि वो इस मुलाकात को थोड़ा नर्वस थीं.

उस दिन को याद करते हुए स्नेहा ने कहा, ‘मैं ऐश्वर्या से एक बार मिली, और उन्होंने कहा ‘वेलकम टू द फैमिली. वेलकम टू बॉलीवुड’, कुछ ऐसा ही.’ उन्होंने ये भी माना कि उन्होंने ऐश्वर्या से माफी मांगी थी, क्योंकि मीडिया में लगातार दोनों की तुलना हो रही थी.

उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे कहा, ‘मुझे माफ कर दीजिए, प्लीज मुझसे नफरत मत कीजिएगा.’ उस समय मीडिया में इतनी तुलना हो रही थी, मुझे नहीं पता था कि कहीं वो नाराज तो नहीं हो गईं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *