Dhurandhar 2 बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ ओपनिंग के लिए तैयार! नॉर्मल एडवांस बुकिंग स्टार्ट

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं. अभी तक फिल्म के पेड प्रीव्यूज की एडवांस बुकिंग खुली थी, जिसमें शानदार रिस्पॉन्स रहा. अब रेगुलर बुकिंग खुलते ही ‘धुरंधर 2’ से पहली 100 करोड़ वाली ओपनिंग की आस बंधने लगी है.

धुरंधर 2′ की सुनामी के लिए रेडी हो जाइए! आदित्य धर की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर के सीक्वल के लिए प्रॉपर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. पहली फिल्म देखने के बाद से ही लोग टकटकी लगाए 19 मार्च का इंतजार करने लगे थे. हाल ही में ‘धुरंधर 2’ के धमाकेदार ट्रेलर के साथ मेकर्स ने 18 मार्च के लिए फिल्म के खास पेड प्रीव्यू शोज भी अनाउंस किए थे. इन प्रीव्यू शोज की बुकिंग को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद शनिवार सुबह से ‘धुरंधर 2’ की नॉर्मल एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. बुकिंग खुलने के साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म के निशाने पर वो रिकॉर्ड आ गया है, जिस तक पहुंचना अभी भी बॉलीवुड के लिए सपना ही है.

ओपनिंग डे और पेड प्रीव्यू का हिसाब-किताब

शनिवार से ‘धुरंधर 2’ की नॉर्मल एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर तूफान उठना शुरू हो गया है. रणवीर की फिल्म से अब सिर्फ दमदार ओपनिंग की नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ओपनिंग की उम्मीदें लगाई जा रही हैं. बल्कि ‘धुरंधर 2’ बॉलीवुड को पहली बार 100 करोड़ का ओपनिंग डे दिखा सकती है

गणित सीधा है— बॉक्स ऑफिस के खातों में फर्स्ट डे यानी ओपनिंग डे कलेक्शन में पहले दिन की कमाई के साथ-साथ पेड प्रीव्यू के कलेक्शन भी जोड़े जाते हैं. जैसे ‘स्त्री 2’ ने ऑफिशियल रिलीज डेट से एक शाम पहले पेड प्रीव्यू से करीब 9 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था. रिलीज के दिन फिल्म ने करीब 55 करोड़ कलेक्शन किया था. दोनों को जोड़कर ही मेकर्स ने ‘स्त्री 2’ का फर्स्ट डे कलेक्शन ऑलमोस्ट 65 करोड़ रुपये बताया था.

बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ ओपनिंग लाएगी ‘धुरंधर 2’

धुरंधर 2′ की रेगुलर एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले सिर्फ पेड प्रीव्यूज की बुकिंग शुरू हुई थी, जिसका शोर आपको पिछले एक हफ्ते से सुनाई दे रहा होगा. सिर्फ पेड प्रीव्यूज से ही ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन 35 करोड़ के आसपास रहने का अनुमान है.

टॉक्सिक’ के साथ क्लैश टलने के बाद ‘धुरंधर 2’ को अब स्क्रीन्स मिलने में कोई बड़ी दिक्कत नहीं आने वाली. अब इस फिल्म को इंडिया में कम से कम 6000 स्क्रीन्स तो मिलेंगी ही. रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर का क्रेज पहले पार्ट में ही इतना तगड़ा था, तो सीक्वल के लिए जनता का दीवानापन कैसा होगा, ये सोच पाना मुश्किल नहीं है.

धुरंधर 2′ के लिए थिएटर्स ने टिकट भी महंगे किए हैं, इससे भी कलेक्शन बढ़ेगा. ये सारे फैक्टर जोड़कर ‘धुरंधर 2’ से 19 मार्च को 70 करोड़ के आसपास ओपनिंग कलेक्शन की उम्मीद बड़े आराम से लगाई जा सकती है. इसमें पेड प्रीव्यूज से हुई कमाई जोड़ने के बाद ‘धुरंधर 2’ बड़े आराम से रिकॉर्डबुक्स में 100 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन दर्ज कर सकती है.

बॉलीवुड में अभी तक सबसे बड़ी ओपनिंग शाहरुख खान की ‘जवान’ के नाम है, जिसका फर्स्ट डे कलेक्शन 75 करोड़ था. अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी ‘जवान’ ही है. इसने रिलीज के चौथे दिन, रविवार को 80 करोड़ नेट कलेक्शन किया था. अब ‘धुरंधर 2’ एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने आ रही है. फिल्म की प्रॉपर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और अब देखना ये है कि ये कमाई के रिकॉर्ड्स को किस नई ऊंचाई तक ले जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *