ईशान किशन पर गर्लफ्रेंड अदिति को गर्व, फ्लॉन्ट की ट्रॉफी, चेहरे पर दिखी प्यार की खुशी

मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर अदिति हुंडई इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. अदिति इंडियन क्रिकेटर ईशान किशन को डेट कर रही हैं.

T20 वर्ल्डकप फाइनल में अदिति, ईशान को चियर करने स्टेडियम पहुंची थीं. मैदान से ईशान और अदिति की केमिस्ट्री इनके प्यार की गवाही दे रही थी.

ईशान किशन संग नाम जुड़ने के बाद हर किसी नजरें अदिति पर हैं. फैन्स उनके पल-पल की खबर जानना चाह रहे हैं.

अदिति ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने लाइफ के अनस्क्रिप्टेड पलों की झलक शेयर की है.

एक तस्वीर में अदिति व्हाइट टॉप और ब्लैक पोल्का डॉट स्लिम फिट स्कर्ट में वाशरूम से सेल्फी लेती दिख रही हैं.

दूसरी फोटो में वो बेड पर हाथों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े हुए दिख रही हैं, जिससे साफ जाहिर है कि ईशान ने जीत की खुशी गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की है.

अदिति की तस्वीरों से साफ जाहिर है कि उन्हें उनके बॉयफ्रेंड ईशान पर गर्व पर है. ईशान ने T20 वर्ल्डकप फाइनल में शानदार परफॉर्मेंस देकर जनता का दिल जीत लिया था.

चर्चा है कि ईशान और अदिति जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. पर ईशान के दादा-दादी का कहना है कि ईशान अभी अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *