Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान मिचौंग का कहर, पुणे एयरपोर्ट से 12 उड़ानें रद्द

Pune Airport: चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ के कारण दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों में लगातार बारिश के कारण कई हिस्से जलमग्न हो गए। चेन्नई एयरपोर्ट पर जलभराव के चलते उड़ाने ठप हो गई है। लगातार बारिश के कारण एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली लगभग 70 उड़ानें रद्द कर दी गईं। तूफान मिचौंग की वजह से पुणे एयरपोर्ट से आने और जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं।
पुणे एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि सोमवार को चेन्नई, हैदराबाद, विशापट्टनम आने-जाने वाली 12 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पुणे एयरपोर्ट के निदेशक संतोष ढोके ने कहा, चेन्नई में खराब मौसम की वजह से उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। पुणे रेल मंडल के अधिकारियों ने कहा कि उड़ानों के अलावा, कुछ ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण चेन्नई एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा है, जिसका प्रभाव पुणे एयरपोर्ट की उड़ानों पर पड़ा है और 12 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना कारण पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *