
इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दोनों जब भी साथ आते हैं, फैंस का दिन बन जाता है. हाल ही में दोनों एक शादी में शामिल हुए.
मुदित अडाणी और अनन्या दिवानजी के वेडिंग सेलिब्रेशन में सितारों की महफिल सजी. अंबानी फैमिली भी जश्न में शामिल हुई. लेकिन सेलेब्स के बीच लाइमलाइट बच्चन परिवार ने लूटी
रॉयल ब्लू ट्रैडिशनल आउटफिट में ऐश्वर्या राय स्टनिंग लगीं, उन्होंने साइड पार्टेड वेवी ओपन हेयर्स, ग्लोइंग मेकअप, सिग्नेचर रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया
पत्नी संग अभिषेक बच्चन ट्विनिंग करते दिखे. वो ब्लू सूट में दिखे. कपल ने साथ में सलाम-ए-इश्क गाने पर परफॉर्म किया. उनकी केमिस्ट्री के सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं.
ओरी ने भी इंस्टा पर अभिषेक और ऐश्वर्या संग कैंडिड फोटो शेयर की हैं. इनमें पावर कपल का जलवा देखने लायक है.
आराध्या ने भी पेरेंट्स संग पार्टी अटेंड की. वो व्हाइट कलर के शिमरी आउटफिट में खूबसूरत लगीं. न्यूड लिप्स और ब्लू आइलाइनर में वो नजर आईं.
आराध्या ने मां संग कैंडिड पोज दिए. उनका हेयरस्टाइल अपनी मां की डिट्टो कॉपी था. वो मां ऐश्वर्या की तरह साइड पार्टेड ओपन वेवी हेयर्स में नजर आईं.
मां-बेटी का ब़ॉन्ड देखने लायक था. उनकी खूबसूरती से फैंस के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है. पार्टी में अभिषेक-ऐश्वर्या ने खूब एंजॉय किया.
आराध्या 14 साल की हो गई हैं. वो अपने मां-पापा संग खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं. पेरेंट्स संग हैंगआउट पर जाते हुए अक्सर स्पॉट होती हैं.

