Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल
    entertainment

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग सभी सितारे राज कपूर के स्टूडियो पहुंच जाते थे. वहां शानदार तरीके से होली का त्योहार मनाया जाता था. अमिताभ बच्चन भी अपने घर पर होली की महफिल जमाते थे. आइए, इस खास मौके पर उन पलों को एक बार फिर याद करते हैं…

    देशभर में इन दिनों होली का माहौल बना हुआ है. हर साल सभी अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. बॉलीवुड में भी होली का जश्न मनाया जाता है. मगर आजकल अधिक्तर सभी सितारे अपने-अपने परिवार वालों के साथ इसे सेलिब्रेट करते हैं.

    राज कपूर की फेमस ‘आरके स्टूडियो’ होली पार्टी

    बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब लगभग हर बड़ा-छोटा सितारा एक ही जगह साथ मिलकर होली पार्टी करता था. वो दौर राज कपूर का था, जब उनके फेमस ‘आरके स्टूडियोज’ में धूमधाम से होली मनाई जाती थी.

    राज कपूर की होली पार्टी के कई किस्से हमने सुने हैं. उनकी तीनों पीढ़ियों ने उस जश्न को अपनी आंखों से देखा और एक्सपीरियंस भी किया. दिवंगत ऋषि कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, सभी ने ‘आरके स्टूडियोज’ की होली पार्टी का जिक्र किया हुआ है. यहां तक कि ऋषि कपूर ने उन पार्टीज की फोटोज भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हुई हैं, जिसमें हम पूरे कपूर खानदान और बाकी बॉलीवुड सितारों को होली की मस्ती में झूमते हुए देख सकते हैं.

    राज कपूर के पोते रणबीर ने एक बार ‘आरके स्टूडियोज’ की होली पार्टी के बारे में बात की थी, जिसे उन्होंने ‘खतरनाक’ भी बताया था. रणबीर ने कहा था कि जब वो बेहद छोटे थे, तब राज कपूर की होली पार्टी उन्हें काफी डराती थी. क्योंकि चारों तरफ शोर, हुड़दंग और रंगों को देखकर वो डर से जाते थे. एक्टर ने बताया था कि तब गुलाल नहीं, बल्कि पक्के रंगों से होली खेली जाती थी जिससे हर कोई डरावना लगने लगता था.

    रणबीर ने इस दौरान ये भी बताया था कि राज कपूर की होली पार्टी में इतनी मस्ती और धमाल होता था कि जश्न कई दिनों तक चलता था. पार्टी में कई बार लोगों को ट्रकों में भी फेंक दिया जाता था, जो उनके मुताबिक मस्ती का हिस्सा हुआ करता था. हालांकि राज कपूर की होली पार्टी फिर अचानक बंद हो गई. क्योंकि पार्टी में अनजान लोग भी घुसने लगे जिससे सिक्योरिटी की टेंशन बढ़ने लगी.

    अमिताभ बच्चन की ग्रैंड होली पार्टी

    राज कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन भी अपने घर पर शानदार होली मनाते थे और इंडस्ट्री के लोगों को भी उसमें इनवाइट किया करते थे. उनके द्वारा गाए हुए होली के गाने तो मशहूर थे ही, मगर उनके घर की होली पार्टी के भी खूब चर्चे होते थे. अमिताभ अपने घर में आए मेहमानों को खुद अटेंड किया करते थे.

    कई फिल्ममेकर्स और एक्टर्स ने बिग बी की होली पार्टी के किस्से सुनाए हैं कि कैसे अमिताभ अपने आइकॉनिक गानों पर खुद नाचते थे. पार्टी में हर वक्त गाने बजते थे और शानदार खाने-पीने का इंतजाम किया जाता था. गानों के अलावा, इस पार्टी में शहनाई भी बजती थी, जिसे माहौल पूरा संगीतमय रहता था.

    सुभाष घई की होली पार्टी

    डायरेक्टर सुभाष घई भी होली पार्टी का आयोजन करते थे, जिसमें वो अपने कई दोस्तों और एक्टर्स को बुलाते थे. एक पार्टी में तो शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी के साथ आए थे, जहां उन्होंने ढेर सारी मस्ती और धमाल मचाया था. इसका वीडियो खुद सुभाष घई ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

    पार्टी में शाहरुख को अपनी पत्नी गौरी को गोद में उठाकर पानी के टैंक में फेंकते हुए भी देखा जा सकता है. ये वीडियो शाहरुख के फैंस के लिए भी जबरदस्त ट्रीट से कम नहीं थी. पार्टी में शाहरुख के अलावा चंकी पांडे भी थे, जो एक्टर के साथ खूब सारी मस्ती और नाच-गाना कर रहे थे.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article“श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026

    बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बर्बाद किया गोविंदा का करियर? सुधा चंद्रन का दावा, बोलीं- उन्हें क्रिटिसाइज करते थे…

    March 2, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

    March 1, 2026

    सिर से पांव तक ‘गोल्ड’ जूलरी से सजे रश्मिका-विजय, गहनों पर खर्च किए करोड़ों?

    February 28, 2026

    बेटे की डिलीवरी के बाद पहली बार दिखीं कटरीना कैफ, बदला लुक

    February 25, 2026

    डायरेक्टर हैं रश्मिका के होने वाले ससुर, बिजनेसवुमन हैं सास, क्या करता है देवर?

    February 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग सभी सितारे राज…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.