Pune Accident : पुणे में भीषण हादसा, एक शख्स की मौत, एक घायल

पुणे: पुणे (Pune) से एक बड़े हादसे (Accident) की खबर सामने आ रही है। दरअसल पुणे-नगर रोड पर एल ॲन्ड टी जंक्शन के पास नगर से पुणे जा रहे दोपहिया वाहन से टक्कर में एक पैदल यात्री की मौत हो गई और इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक की पहचान गणेश काशीनाथ जाधव है जिसकी उम्र 36 वर्ष बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सणसवाडी का निवासी है। जब दोनों को इलाज के लिए शिक्रापूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टर ने गणेश जाधव को मृत घोषित कर दिया। जबकि दुपहिया वाहन चालक रोशन धन सिंह तमत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है।
हादसे के बारे में सामने आई जानकारी के मुताबिक, नागेश मारुति भिसे ने शिक्रापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिक्रापुर पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस घटना से मृतक का परिवार सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *