Pune: माइग्रेन जांच के लिए डॉक्टर के पास पहुंची महिला, न्यूरोलॉजिस्ट ने कर दिया गंदा काम

Pune: महाराष्ट्र के पुणे से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला माइग्रेन का इलाज कराने के लिए एक न्यूरोलॉजिस्ट के पास गई। उस दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। यह घटना महाराष्ट्र के पुणे के स्वारगेट के पास मुकुंद नगर की बताई जा रही है।

परामर्श कक्ष में महिला के साथ छेड़छाड़
यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया
क्लिनिक में कोई दूसरी महिला नहीं
मिल रही जानकारी के मुताबिक महिला की शिकायत पर Pune के इस डॉक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (ए) के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। महिला के कहना है कि वो मेडिकल जांच के लिए डॉक्टर के पास गई। उस समय उस क्लिनिक में कोई दूसरी महिला नही थी। तभी न्यूरोलॉजिस्ट ने परामर्श कक्ष में उसके साथ छेड़छाड़ की गई। हालांकि इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है ।

एक अन्य मामला
हालांकि डॉक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले मेक्सिको की एक 32 वर्षीय लड़की जो मुंबई में मॉडल बनने आई थी। साथ ही डीजे ऑपरेटर के रुप में भी काम करती थी। उसने भी यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। महिला का कहना था कि पीड़िता के साथ एक म्यूजिक कंपनी के मालिक ने दुष्कर्म किया है। जिसपर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *