बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 22 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी……!

           2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक, 'बंदर', 22 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। ​पिछले कुछ सालों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाल मचाने के बाद, बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं। इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसके पीछे ज़ी स्टूडियोज का बड़ा हाथ है। इस फिल्म के साथ जुड़ी हुई है एक जबरदस्त क्रिएटिव टीम जिसका नेतृत्व डायरेक्टर अनुराग कश्यप और लेखक सुदीप शर्मा व अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अनुराग कश्यप के हाथों में इस फिल्म का कमान है, जिन्हें उनकी बेबाक और बेखौफ कहानियों के लिए जाना जाता है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी फिल्में गवाह हैं कि अनुराग का सिनेमा दिखाने का अपना एक अलग और दमदार अंदाज है। 'बंदर' ने अपनी रिलीज से पहले ही पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। 2025 के 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'स्पेशल प्रेजेंटेशन' कैटेगरी में इसके प्रीमियर के बाद से ही फिल्म की काफी चर्चा है। फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी तगड़ी है। इसमें सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

प्रस्तुति: काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *