दीया मिर्जा ने भरी महफिल में पति संग किया Liplock, बांहों में हुईं रोमांटिक, बोलीं- जिस रात…

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन दीया मिर्जा की दूसरी शादी को 5 साल हो गए हैं. दीया ने साल 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी को अपना हमसफर बनाया था. अब शादी की 5वीं सालगिरह पर एक्ट्रेस ने पति के लिए लविंग पोस्ट शेयर की है.

दीया मिर्जा ने अपनी शादी की कई अनसीन तस्वीरें साझा कीं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं. एक फोटो में दीया और वैभव दोनों मंडप पर नजर आए. तस्वीर में दीया पति को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रही हैं.

शादी की एक अनसीन फोटो में दीया मिर्जा पति संग लिपलॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं. लाल साड़ी में दुल्हन बनीं दीया का रोमांटिक अंदाज देख फैंस भी क्रेजी हो गए हैं.

किसी तस्वीर में दीया पति की बांहों में नजर आईं, तो कभी पति संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई दिखाई दीं. दोनों का रोमांटिक अंदाज और सिजलिंग केमिस्ट्री देखती ही बनती है.

दीया ने वेडिंग फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा- जिस रात हम मिले थे, तब तारे भी खुश हुए थे. 5 साल से एक दूसरे के साथ हैं. वैभव, आप मेरा घर हो. हमारे बच्चे और हमारा साथ में बिताया जीवन, मेरा सुकून है.

दीया मिर्जा की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें हमेशा यूं ही साथ में खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं. कई सेलेब्स ने उन्हें एनिवर्सरी भी विश की है.

बता दें कि दीया मिर्जा ने फरवरी 2021 को वैभव रेखी संग शादी रचाई थी. ये दीया की दूसरी शादी है. शादी के बाद उन्होंने बेटे का वेलकम किया था. वहीं, दूसरी ओर वैभव रेखी की भी पहली शादी टूट चुकी है, जिससे उनकी एक बेटी भी है.

वैभव से पहले दीया मिर्जा की शादी साहिल संघा से साल 2014 में हुई थी. मगर कुछ साल बाद 2019 में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *