Close Menu
    What's Hot

    70 की उम्र पार कर चुके इन एक्टर्स का बॉलीवुड में दबदबा, पर्दे पर मचाते हैं धमाल

    February 12, 2026

    🌸 आज गुरुवार के पावन दिवस पर 🕉️ साईं बाबा का दिव्य संदेश श्रद्धा, सबूरी और इंसानियत का अमर प्रकाश✍️ प्रेरणादायक वक्तव्य मुंबई बॉलीवुड लेखक एवं निर्देशक – राजेश भट्ट साहब की ओर से 🗞️ जन-जन तक यह संदेश पहुँचे Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम से📸 प्रस्तुति धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    February 12, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»70 की उम्र पार कर चुके इन एक्टर्स का बॉलीवुड में दबदबा, पर्दे पर मचाते हैं धमाल
    entertainment

    70 की उम्र पार कर चुके इन एक्टर्स का बॉलीवुड में दबदबा, पर्दे पर मचाते हैं धमाल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    83 साल के अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में काम करने को लेकर बड़ी बात लिखी थी. बच्चन का कहना था कि काम आपके लिए जरूरी है. साथ ही उन्होंने इस बात को साफ कर दिया था कि वो जब तक हो सकेगा तब तक सिनेमा में अभिनय करते रहेंगे.

    बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज भी स्क्रीन पर सबसे बड़ी ताकत हैं. ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘पीकू’, ‘गुलाबो सिताबो’, ‘चुप’, ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों से लेकर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ तक, उनकी आवाज, करिश्मा और एक्टिंग आज भी बेमिसाल है. लेकिन बिग बी अकेले नहीं हैं जो 70 की उम्र पार करने के बाद भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में गजब ढा रहे हैं. उनके अलावा भी कई सितारे हैं, जो ऐसा कर रहे हैं. आइए आपको उनके बारे में बताएं.

    बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में से एक शर्मिला टैगोर 81 साल की हो चुकी हैं. ‘अनुराधा’, ‘अराधना’, ‘नमक हराम’, ‘मासूम’ जैसी क्लासिक फिल्मों में उन्होंने काम किया था. बीते कुछ सालों में उन्हें ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘गुलमोहर’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है. इसके अलावा शर्मिला विज्ञापनों में भी नजर आती हैं.

    75 साल के हो चुके थलाइवा रजनीकांत साउथ सिनेमा समेत भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. हाल के सालों में उन्हें ‘जेलर’, ‘काला’, ‘कुली’ जैसी फिल्मों में देखा गया है. आज भी रजनीकांत पिक्चरों में हीरो का रोल निभा रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं.

    नसीरुद्दीन शाह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक रहे हैं. ‘मासूम’, ‘अर्थ’, ‘जलवा’, ‘इश्किया’, ‘ए वेडनेसडे’ से लेकर ‘नो वन किल्ड जेसिका’ तक, हर भूमिका में उन्होंने अपनी कला की गजब गहराई को दिखाया है. आज 75 साल की उम्र में भी नसीर साहब थिएटर और सिनेमा दोनों में सक्रिय हैं.

    बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से मशहूर हेमा मालिनी न सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस हैं, बल्कि क्लासिकल डांसर भी हैं. ‘शादी के बाद’, ‘सीता और गीता’, ‘बागबान’ जैसी फिल्मों में उन्होंने कमाल कर दिखाया था. अब बड़े पर्दे से भले ही हेमा दूर हैं, लेकिन धार्मिक इवेंट्स में उन्हें जबरदस्त डांस परफॉरमेंस करते देखा जाता है. साथ ही वो नेता भी हैं.

    बॉलीवुड के डिस्को किंग मिथुन चक्रवर्ती अब 75 साल के हो चुके हैं. सेहत से जंग लड़ने के साथ-साथ उन्होंने इंडस्ट्री में अपना काम जारी रखा है. ‘डिस्को डांसर’ के लिए मशहूर एक्टर को ‘एजेंट विनोद’, ‘गंगा’, ‘द डैडी’ जैसी फिल्मों में देखा गया था. आज भी ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘बड़ी संख्या में’, ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्मों में मिथुन महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं

    बॉलीवुड के प्यारे एक्टर अनुपम खेर 70 साल के हो चुके हैं और आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे बहुमुखी एक्टर्स में से एक हैं. ‘सारी’ से लेकर ‘द फैमिली मैन’, ‘द बिग बुल’, ‘करीना’ तक हर तरह की भूमिका में अनुपम फिट बैठते हैं. उनकी एक्टिंग की गहराई और डायलॉग डिलीवरी आज भी युवा एक्टर्स के लिए मिसाल है.

    71 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस रेखा की अदाओं पर अब उम्रदराज फैंस के साथ-साथ जेन जी भी मरते हैं. ‘उमराव जान’, ‘खून भरी मांग’, ‘सज्जन’, ‘ख्वाब’ जैसी फिल्मों में अपने काम से रेखा ने सभी का दिल जीता है. आज भी उनकी क्लास, ग्रेस और एक्टिंग की गहराई देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. रेखा फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन रियलिटी शो, अवॉर्ड शो और इवेंट्स में वो लगातार शिरकत करती हैं. उनका फैशन गेम आज भी ए वन है.

    74 साल की जीनत अमान नई पीढ़ी की फेवरेट बन गई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू करने के साथ-साथ यंग जनरेशन को अपना फैन बना लिया था. 70 के दशक की सबसे खूबसूरत और बोल्ड हीरोइनों में से एक जीनत अमान ने ‘हारे राम हरे कृष्ण’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘कॉर्बेट’, ‘कुदरत’ जैसी फिल्मों में काम किया था. उन्हें हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स’ में देखा गया था.

    रजनीकांत के बाद अगर किसी एक्टर ने साउथ सिनेमा पर राज किया है तो वो हैं कमल हासन. अब 71 की उम्र में कमल हासन का एक्शन अवतार फैंस को देखने के लिए मिल रहा है. भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी एक्टर माने जाने वाले कमल ने बीते सालों में ‘विक्रम’, ‘इंडियन 2’, ‘थिरुविडा’, ‘विश्वरूपम’, ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों से सभी का दिल जीता है.

    शबाना आजमी, पैरलल सिनेमा की सबसे बड़ी एक्ट्रेस रही हैं. ‘अंकुर’, ‘अर्थ’, ‘फायर’, ‘मासूम’, ‘मैरी कोम’ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग हमेशा गहरी और प्रभावशाली रही. आज के वक्त में भी शबाना अलग ऊंचाइयों को छू रही हैं. हाल ही में उन्हें करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. इसके अलावा 2022 में आई हॉलीवुड सीरीज ‘हेलो’ में भी काम किया था.

    बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में भी कंवलजीत सिंह ने काम किया है. 74 साल के एक्टर को ‘उड़ता पंजाब’, ‘बदलापुर’, ‘मोर’, ‘काबुल एक्सप्रेस’ और ‘द फैमिली मैन’ सीरीज में शानदार अभिनय करते देखा जा चुका है. हाल के वक्त में उन्हें फिल्म ‘मिसेज’ और ‘सिंगल सलमा’ में देखा गया था.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌸 आज गुरुवार के पावन दिवस पर 🕉️ साईं बाबा का दिव्य संदेश श्रद्धा, सबूरी और इंसानियत का अमर प्रकाश✍️ प्रेरणादायक वक्तव्य मुंबई बॉलीवुड लेखक एवं निर्देशक – राजेश भट्ट साहब की ओर से 🗞️ जन-जन तक यह संदेश पहुँचे Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम से📸 प्रस्तुति धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    संकट में साथ सोनू सूद ने थामा राजपाल यादव का हाथ एक कलाकार, एक संघर्ष और इंसानियत की मिसाल प्रस्तुति :✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े एडिटर इन चीफ – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    February 11, 2026

    जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई राजपाल यादव के जेल जाने के मामले पर सोनू सूद की प्रतिक्रिया – पूरा विवरण

    February 10, 2026

    EMI और गुजारे के लिए नहीं कर सकता एक्टिंग’, ब्रेक लेने पर बोले पंकज त्रिपाठी

    February 9, 2026

    कौन था वो एक्टर जि‍से कहते थे भोजपुरी फ‍िल्मों का ‘भीष्म पितामह’, राजेश खन्ना का था करीबी

    February 9, 2026

    मां के निधन के वक्त घर पर नहीं थीं सनी लियोनी, होता है पछतावा, बयां किया दर्द

    February 8, 2026

    पति जहीर-बेटे संग सागरिका ने मंदिर में टेका माथा, दरगाह गईं

    February 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    70 की उम्र पार कर चुके इन एक्टर्स का बॉलीवुड में दबदबा, पर्दे पर मचाते हैं धमाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 12, 2026

    83 साल के अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में काम करने को…

    🌸 आज गुरुवार के पावन दिवस पर 🕉️ साईं बाबा का दिव्य संदेश श्रद्धा, सबूरी और इंसानियत का अमर प्रकाश✍️ प्रेरणादायक वक्तव्य मुंबई बॉलीवुड लेखक एवं निर्देशक – राजेश भट्ट साहब की ओर से 🗞️ जन-जन तक यह संदेश पहुँचे Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम से📸 प्रस्तुति धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    February 12, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026
    Top Trending

    70 की उम्र पार कर चुके इन एक्टर्स का बॉलीवुड में दबदबा, पर्दे पर मचाते हैं धमाल

    By जनकल्याण टाइमFebruary 12, 2026

    83 साल के अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में…

    🌸 आज गुरुवार के पावन दिवस पर 🕉️ साईं बाबा का दिव्य संदेश श्रद्धा, सबूरी और इंसानियत का अमर प्रकाश✍️ प्रेरणादायक वक्तव्य मुंबई बॉलीवुड लेखक एवं निर्देशक – राजेश भट्ट साहब की ओर से 🗞️ जन-जन तक यह संदेश पहुँचे Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम से📸 प्रस्तुति धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 12, 2026

    🌼 प्रिय दर्शकों, आज गुरुवार का यह पावन दिवस हम सभी के…

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    By जनकल्याण टाइमFebruary 12, 2026

    प्रिय दर्शकों, आज बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन, हर चेहरे पर मुस्कान लाने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.