नारायण राणे ने की प्रकाश अंबेडकर की गिरफ्तारी की मांग

पुणे: प्रकाश अंबेडकर को कैसे पता चला कि राज्य में दंगे होंगे? यह सवाल पुणे में केंद्रीय सूक्ष्म उद्योग मंत्री नारायण राणे ने पूछा है। उन्होंने कहा कि जानकारी छुपाना अपराध है। इसलिए उन्होंने यह भी मांग की है कि अंबेडकर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि वंचित बहुजन आघाडी नेता प्रकाश अंबेडकर ने सांगली में चौंकाने वाला आरोप लगाया कि चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई जगहों पर दंगे की स्थिति है। 3 दिसंबर के बाद राज्य में दंगे होने की पूरी आशंका है। पुलिस स्टेशनों को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

राजनीतिक महत्त्व ख़त्म हो चुके लोग करते हैं ऐसी बातें
केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाने के लिए आयोजित भारत विकास संकल्प यात्रा के दौरान राणे ने पुणे में पत्रकारों से बातचीत की और अंबेडकर की गिरफ्तारी की मांग की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *