Close Menu
    What's Hot

    रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला, रोहतक जा रहा था परिवार

    March 14, 2026

    Dhurandhar 2 बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ ओपनिंग के लिए तैयार! नॉर्मल एडवांस बुकिंग स्टार्ट

    March 14, 2026

    ✨ प्रेरणादायक संदेश ✨

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»मां ने खुद गला काटकर किया 11 साल के बेटे का कत्ल, बेटी पर भी जानलेवा हमला
    Crime

    मां ने खुद गला काटकर किया 11 साल के बेटे का कत्ल, बेटी पर भी जानलेवा हमला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पुणे के वाघोली इलाके में एक महिला ने अपने 11 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी और नाबालिग बेटी पर भी हमला किया. पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर उस मां ने ऐसा क्यों किया? ये वारदात दिल दहला देगी.

    कहते हैं इस दुनिया में अगर कोई बच्चों को सबसे ज्यादा प्यार करता है तो वो मां होती है. मां अपने बच्चों पर आने वाली हर मुसीबत के सामने खड़ी हो जाती है. यहां तक कि अपने बच्चों के लिए मां जान तक दे देती है. लेकिन महाराष्ट्र के पुणे में एक मां ने इन सारी बातों को दरकिनार कर दिया. उसने एक ऐसी वारवात को अंजाम दे डाला कि हर कोई सन्न रह गया.

    वाघोली इलाके में रहने वाली एक महिला ने खुद अपने ही 11 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार सुबह वाघोली इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी में हुई. घटना के वक्त सोसायटी में लोग रोजमर्रा के काम में लगे थे, तभी अचानक चीख-पुकार सुनाई दी. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि एक मां अपने ही बच्चे के साथ इतना खौफनाक कदम उठा सकती है. इस वारदात से सोसाइटी में दहशत का माहौल है.

    धारदार हथियार से बेटे का गला रेता

    पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने किसी धारदार हथियार से अपने 11 वर्षीय बेटे का गला रेत दिया. हमले के दौरान बच्चा खुद को बचा नहीं सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. खून से लथपथ हालत में बच्चे को देखकर पड़ोसियों के होश उड़ गए. यह मंजर इतना खौफनाक था कि कई लोग सदमे में आ गए.

    बेटी पर भी किया हमला

    इस वारदात के बाद महिला ने अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की. बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर जा पहुंचे. समय रहते पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और बच्ची की जान बच गई. अगर कुछ मिनट की भी देरी होती, तो एक और बड़ा हादसा हो सकता था. बच्ची को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और वह फिलहाल खतरे से बाहर है.

    आरोपी महिला हिरासत में

    घटना की सूचना मिलते ही वाघोली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला से पूछताछ जारी है और हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया?

    वजह तलाश रही पुलिस

    पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या किसी अन्य कारण की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. इस घटना के बाद हाउसिंग सोसायटी और आसपास के इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग यह सोचकर सहमे हुए हैं कि एक मां अपने ही बच्चों के खिलाफ इतनी हिंसक कैसे हो सकती है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस बीमारी की वजह से गायब हो गईं अलका याग्निक, मां की वजह से बनीं सुपरस्टार सिंगर
    Next Article 🌟 “जब आम इंसान ठान ले — तो असाधारण बन जाता है”एक प्रेरणादायक राष्ट्र-संदेश✍️ राजेश भट्ट साहब वरिष्ठ बॉलीवुड लेखक एवं निर्देशक, मुंबई Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने हेतु विशेष प्रस्तुति 📸 धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फ़ोटोग्राफ़र)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला, रोहतक जा रहा था परिवार

    March 14, 2026

    मथुरा की ‘कातिल’ बहू: प्रेमी संग बिस्तर पर थी, सास ने रंगे हाथ पकड़ा तो तकिए से दबा दिया मुंह, हत्या के बाद रची ‘हार्ट अटैक’ की कहानी

    March 12, 2026

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    March 11, 2026

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    March 10, 2026

    रंग नहीं पुराने झगड़े में खेली गई खूल की होली, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

    March 8, 2026

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    March 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला, रोहतक जा रहा था परिवार

    By जनकल्याण टाइमMarch 14, 2026

    ढिगावामंडी के रहने वाले दो दंपत्ति और एक छोटी बच्ची शनिवार को अपने घर से…

    Dhurandhar 2 बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ ओपनिंग के लिए तैयार! नॉर्मल एडवांस बुकिंग स्टार्ट

    March 14, 2026

    ✨ प्रेरणादायक संदेश ✨

    March 14, 2026
    Top Trending

    रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला, रोहतक जा रहा था परिवार

    By जनकल्याण टाइमMarch 14, 2026

    ढिगावामंडी के रहने वाले दो दंपत्ति और एक छोटी बच्ची शनिवार को…

    Dhurandhar 2 बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ ओपनिंग के लिए तैयार! नॉर्मल एडवांस बुकिंग स्टार्ट

    By जनकल्याण टाइमMarch 14, 2026

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बॉक्स…

    ✨ प्रेरणादायक संदेश ✨

    By जनकल्याण टाइमMarch 14, 2026

    राजेश भट्ट साहब (मुंबई – बॉलीवुड लेखक एवं निर्देशक) की ओर सेप्रस्तुति…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.