Pune: चेन्नई से पुणे आ रही भारत गौरव ट्रेन के 40 यात्रियों की अचानक बिगड़ी तबीयत

पुणे: महाराष्‍ट्र के पुणे रेलवे स्‍टेशन पर बड़ा मामला सामने आया है। चेन्नै से पुणे आ रही भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) के करीब 40 यात्र‍ियों की तबीयत अचानक ब‍िगड़ गई। ऐसे में जैसे ही ट्रेन पहुंची फौरन सभी का इलाज कराया गया। शुरुआती जांच से पता चला है क‍ि भारत गौरव ट्रेन में यात्रियों को जहरखुरानों ने शिकार बनाया है। सभी 40 यात्रियों को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाना है। हॉस्पिटल के बारे में रेलवे प्रशासन की ओर से ऐसी जानकारी दी गई। हालांकि, खबर है कि सभी यात्रियों की हालत स्थिर है।

इस बारे में अधिक जानकारी यह है कि चेन्नै से पुणे आ रही भारत गौरव यात्रा में कई यात्रियों की हालत अचानक बिगड़ने की बात सामने आई थी। यह मामला पुणे रेलवे प्रशासन के संज्ञान में लाया गया। ऐसे में जब ट्रेन आधी रात को पुणे रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद तुरंत ससून अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर इलाज के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। 40 यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद यात्रियों की हालत स्थिर हो गई।

बताया गया है कि यात्र‍ियों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी। इन सभी 40 यात्रियों की हालत अब स्थिर है। लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि ये सभी जहरखुरानी के श‍िकार हुए हैं। रेलवे प्रशासन अब इस संबंध में आगे की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *