Close Menu
    What's Hot

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    April 22, 2026

    📰 जन कल्याण TIME NEWS, मुंबई🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ – विशेष रिपोर्ट🔴 कांग्रेस सांसद के कार्यालय पर छापा, जब्त हुए पैसे… भीड़ ने लूटे नोट!कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, पुलिस रही मूकदर्शक

    April 21, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✨ Editor in Chief: राजेश लक्ष्मण गावड़े🗣️🎤 विशेष प्रेरणादायक भाषण“आपका समय सीमित है… अपनी आत्मा को संतुष्ट करें, समाज को नहीं।”

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में
    Crime

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बेंगलुरु में एक घर में लगी आग ने पहले हादसे का रूप लिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनीखेज सच उजागर कर दिया. सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत जलने से नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई थी. पुलिस ने 9 दिन बाद पड़ोसी कॉलेज छात्र को गिरफ्तार कर हत्या और सबूत मिटाने का खुलासा किया.

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पॉश राममूर्ति नगर इलाके में एक फ्लैट में लगी आग ने पहले सबको हादसा लगने का आभास दिया, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो यह मामला एक साजिशन हत्या में बदल गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि फ्लैट में रहने वाली महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत आग से नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई थी.

    ये घटना 3 जनवरी की रात की है. सुब्रह्मण्यम लेआउट स्थित एक अपार्टमेंट से रात 10.30 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं. आसपास के लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी. यह वही फ्लैट था, जहां किराए पर दो युवतियां रहती थीं. आग की भयावहता देखकर लोगों को आशंका हुई कि अंदर कोई फंसा हो सकता है.

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया. जब दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, तो एक युवती की लाश मिली. फ्लैट अंदर से बंद था. शुरुआती हालात देखकर यह माना गया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी और दम घुटने से मौत हुई होगी. मृतका की पहचान 34 साल की शर्मिला डीके के रूप में हुई, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. 

    वो इस फ्लैट में एक रूममेट के साथ रहती थी, लेकिन वारदात के समय वो असम गई हुई थी. शर्मिला मूल रूप से मैंगलुरु की रहने वाली थी और इन दिनों फ्लैट में अकेली रह रही थी. पुलिस ने पहले अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई गई. फ्लैट में कपड़े और सामान जले हुए थे.

    पुलिस को शर्मिला का मोबाइल फोन नहीं मिला. यहीं से शक हुआ कि मामला सिर्फ आग का नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस के शक को पुख्ता कर दिया. रिपोर्ट में साफ हुआ कि शर्मिला की मौत गला घोंटने से हुई थी. उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले, जो मौत से पहले संघर्ष की ओर इशारा कर रहे थे. 

    पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है. इसके बाद पुलिस ने संभावित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. जांच में सामने आया कि शर्मिला के फ्लैट के बगल में रहने वाला 18 साल का कॉलेज छात्र के कुरई वारदात के बाद से गायब है. वह कोडागू जिले के बिराजपेट का रहने वाला था.

    पड़ोसी होने के नाते शर्मिला और उसकी रूममेट से कभी-कभी बातचीत करता था. इसी बीच पुलिस ने शर्मिला के लापता मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया. मोबाइल की लोकेशन ट्रैक होने के बाद पुलिस के कुरई तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया.

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 3 जनवरी की रात वो गलत नीयत से स्लाइडिंग खिड़की खोलकर शर्मिला के फ्लैट में घुस गया था. अचानक उसे सामने देखकर शर्मिला घबरा गई और शोर मचाने लगी. जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पकड़े जाने के डर से सबूत मिटाने के लिए फ्लैट में आग लगा दी. 

    आरोपी ने खून से सने कपड़ों को जलाया और वहां से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है. वारदात के 9 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”
    Next Article कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पति फरार, बेटी ने देखा खून से लथपथ शव

    April 17, 2026

    मुंबई के टेक्नो कॉन्सर्ट में ड्रग की ओवरडोज से दो छात्रों की मौत, एक आयोजक समेत 5 लोग गिरफ्तार

    April 16, 2026

    क्या है दिल्ली में चल रहा Operation CyHawk 4.0? 600 लोग गिरफ्तार, 8300 संदिग्धों की हो रही मॉनिटरिंग

    April 9, 2026

    दिल्ली में 17 साल की लड़की को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

    April 7, 2026

    ISI का टेरर मॉड्यूल बेनकाब… अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

    April 6, 2026

    अनजान नंबर से आया कॉल या मैसेज? घर बैठे सरकारी पोर्टल पर करें ऑनलाइन शिकायत

    April 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    बॉलीवुड में आजकल हर फिल्म की सक्सेस पीछे-पीछे सीक्वल लेकर आती है. इधर थिएटर्स में…

    📰 जन कल्याण TIME NEWS, मुंबई🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ – विशेष रिपोर्ट🔴 कांग्रेस सांसद के कार्यालय पर छापा, जब्त हुए पैसे… भीड़ ने लूटे नोट!कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, पुलिस रही मूकदर्शक

    April 21, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✨ Editor in Chief: राजेश लक्ष्मण गावड़े🗣️🎤 विशेष प्रेरणादायक भाषण“आपका समय सीमित है… अपनी आत्मा को संतुष्ट करें, समाज को नहीं।”

    April 21, 2026
    Top Trending

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    बॉलीवुड में आजकल हर फिल्म की सक्सेस पीछे-पीछे सीक्वल लेकर आती है.…

    📰 जन कल्याण TIME NEWS, मुंबई🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ – विशेष रिपोर्ट🔴 कांग्रेस सांसद के कार्यालय पर छापा, जब्त हुए पैसे… भीड़ ने लूटे नोट!कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, पुलिस रही मूकदर्शक

    By जनकल्याण टाइमApril 21, 2026

    👉🏼 घटना का पूरा विवरण (विस्तार से) मुंबई के एक व्यस्त इलाके…

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई✨ Editor in Chief: राजेश लक्ष्मण गावड़े🗣️🎤 विशेष प्रेरणादायक भाषण“आपका समय सीमित है… अपनी आत्मा को संतुष्ट करें, समाज को नहीं।”

    By जनकल्याण टाइमApril 21, 2026

    प्रिय साथियों, आज मैं आप सभी के सामने एक ऐसी सच्चाई लेकर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.