Close Menu
    What's Hot

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    June 13, 2026

    कोकण विभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल यांनी जिल्हाधिकारी कार्यालयात घेतला विविध योजनांचा आढावा

    June 13, 2026

    “नेहरू तो नेहरू हैं” — शरद पवार ने पीएम मोदी और जवाहरलाल नेहरू की तुलना को बताया गलत

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Pune Gay Couple: कहां का है ये समलैंगिक कपल, जो शादी के 20 साल पूरे होने को कर रहा सेलिब्रेट
    Blog

    Pune Gay Couple: कहां का है ये समलैंगिक कपल, जो शादी के 20 साल पूरे होने को कर रहा सेलिब्रेट

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Pune Gay Couple
    Pune Gay Couple
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पुणे: महाराष्‍ट्र का पुणे शहर एक बार फ‍िर गजब आयोजन (Pune Gay Couple) का गवाह बना। शनिवार को केशवबाग फार्म की हरियाली में एक अलग समारोह हुआ। जो क‍ि समलैंगिक कपल समीर (Sameer Samudra) और अमित गोखले (Amit Gokhale) के ‘रिलेशनशिप कमिटमेंट’ (Commitment Ceremony Wedding) को लेकर हुआ। दरअसल पुणे के समीर और डोंबिवली के अमित पिछले 20 सालों से समलैंगिक रिश्ते में हैं। समीर ने हमारे सहयोगी ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ को बताया कि इस लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते का जश्न मनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

    कौन हैं गे कपल समीर और अम‍ित?
    दरअसल समीर और अमित दोनों अमेरिका में काम करते हैं। दोनों ने पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग शहर में कानूनी तौर पर शादी कर ली है। लेकिन उस समय उनके माता-पिता और रिश्तेदार मौजूद नहीं थे। उधर, कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को लेकर अपना फैसला सुनाया था। संविधान पीठ ने कहा था कि इन शादियों को इजाजत नहीं दी जा सकती। क्योंकि कानून बनाने का अधिकार संसद के पास है। अदालतों के पास नहीं। इस मामले में याचिकाकर्ताओं में समीर और अमित भी शामिल थे।

    जश्‍न में कौन हुआ शाम‍िल
    दोनों ने कहा क‍ि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दोनों को न‍िराश कर दिया। कहा क‍ि भले ही समान-लिंग विवाह कानूनी नहीं है। समान-लिंग संबंध संरक्षित हैं और एलजीबीटीक्यू समुदाय में कोई भी व्यक्ति जो एक-दूसरे से प्यार करता है, वह रिश्ते का जश्न मना सकता है। यही इस समारोह के पीछे मुख्य मकसद था। समारोह में करीबी रिश्तेदारों, दोस्तों और पुणे के एलजीबीटीक्यू समुदाय के कुछ कार्यकर्ताओं सहित 95 लोगों ने भाग लिया।

    ​समीर-अम‍ित ने क‍िए सात वादे
    समीर और अमित ने बताया क‍ि कार्यक्रम में दोनों ने अपने 20 साल लंबे रिश्ते और एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात की। दोनों ने एक दूसरे से सात वादे किये। हर वादे के बाद एक दीया जलाया। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। साथ ही एक-दूसरे के गले में मालाएं डालीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मराठी व्यंजनों का आनंद लिया जो भोज में जरूरी थे।

    ​20 साल के र‍िश्‍ते पर की बात
    दोनों के रिश्तेदारों ने समीर और अमित को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कई आमंत्रित लोग अपने छोटे बच्चों को लेकर आये। वहां वैसा ही घरेलू माहौल था जैसा किसी पारिवारिक समारोह में होना चाहिए। लोग सहजता से व्यवहार कर द‍िखे। समीर ने कहा कि वह यह देखकर संतुष्ट हैं कि 20 सालों में उनके रिश्ते के साथ-साथ समाज भी बदल गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम बिना किसी बंद हॉल के खुले मैदान में आयोजित किया गया था क्योंकि रुख यह था कि एलजीबीटीक्यू रिश्तों को समाज की ओर से खुले तौर पर स्वीकार किया जाना चाहिए।

    ​एलजीबीटीक्यू समुदाय पर क्‍या बोले​
    समीर ने कहा क‍ि पुणे शहर और राज्य में एलजीबीटीक्यू समुदाय के कई लोग आज भी समाज के सामने आने की हिम्मत नहीं रखते। क्योंकि समाज अभी भी इस रिश्ते को सकारात्मक नजरिए से नहीं देखता है। अमित और समीर को लगता है कि इस समारोह से एक सकारात्मक संदेश जाएगा कि ऐसे रिश्ते परिवार और समाज द्वारा आसानी से स्वीकार किए जाते हैं और लंबे समय तक चल सकते हैं।

    ​जिम्मेदारी एलजीबीटीक्यू समुदाय की है​
    कार्यक्रम के आयोजन में एलजीबीटीक्यू समुदाय के पेशेवर शामिल थे। एलजीबीटीक्यू समुदाय के पेशेवरों ने कार्यक्रम के फिल्मांकन, समीर और अमित की वेशभूषा और मेकअप का काम संभाला।

    ​यह थोड़ा तनावपूर्ण था, लेकिन…
    पुणे शहर में यह पहली बार था कि समलैंगिक संबंधों का सार्वजनिक रूप से जश्न मनाने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा था। इसलिए थोड़ा दबाव था। कुछ वकीलों ने यह भी सलाह दी थी कि ऐसा कार्यक्रम न करें, अगर करें भी तो माला आदि न पहनें। लेकिन समीर और अमित ने योजना के अनुसार कार्यक्रम को अंजाम देने का फैसला किया। आयोजन स्थल के कर्मचारी और मालिक भी बहुत सहयोगी थे।

    Amit Gokhale celebrating 20 years of marriage? Commitment Ceremony Wedding Pune Gay Couple Sameer Samudra
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePune Crime News : कुत्ते के भौंकने पर गुस्साए शख्स ने स्पोर्ट्स गन से चलाई गोलियां
    Next Article धंधे में न शर्म, न लाचारी, पुणे में मौजूद करोड़पति भिखारी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    By जनकल्याण टाइमJune 13, 2026

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण यांनी मांडला लेखाजोखा पी.वी.आनंदपद्मनाभन पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी बारा वर्षांत प्रत्येक…

    कोकण विभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल यांनी जिल्हाधिकारी कार्यालयात घेतला विविध योजनांचा आढावा

    June 13, 2026

    “नेहरू तो नेहरू हैं” — शरद पवार ने पीएम मोदी और जवाहरलाल नेहरू की तुलना को बताया गलत

    June 13, 2026
    Top Trending

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    By जनकल्याण टाइमJune 13, 2026

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण यांनी मांडला लेखाजोखा पी.वी.आनंदपद्मनाभन पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी…

    कोकण विभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल यांनी जिल्हाधिकारी कार्यालयात घेतला विविध योजनांचा आढावा

    By जनकल्याण टाइमJune 13, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभन ठाणेशासन व प्रशासन सर्वसामान्यांच्या सर्वांनी विकासासाठी कटिबद्ध आहे. त्या दृष्टीने ठाणे…

    “नेहरू तो नेहरू हैं” — शरद पवार ने पीएम मोदी और जवाहरलाल नेहरू की तुलना को बताया गलत

    By जनकल्याण टाइमJune 13, 2026

    मुंबई | JKT News एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.