Lucknow Crime News: मुंबई की युवती का आपत्तिजनक फोटो किया वायरल

लखनऊ। मूलरूप से मुंबई की रहने वाली बुटीक संचालिका का अश्लील फोटो वायरल हो गया। युवती को इसकी भनक लगी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बुटीक संचालिका का आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी है। अलीगंज थाना पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन में जुट गई है।

इंस्टाग्राम पर की अपलोड
मूलरूप से मुंबई की रहने वाली युवती (30) एक वर्ष पहले पुराना महानगर में किराए पर रहकर अलीगंज में बुटीक संचालित करती थी। आरोप है कि इस दौरान पास में रहने वाले अजीत से उसकी बातचीत होने लगी। कुछ माह बाद युवती बुटीक में घाटा होने पर मुंबई लौट गई। आरोप है कि 23 नवंबर को परिचितों के माध्यम से उसे जानकारी हुई कि अजीत ने इंस्टाग्राम पर उसकी आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दी है, जो काफी वायरल हो रही है। बुटीक संचालिका का आरोप है कि फर्जी आईडी बनाकर अजीत ने उसकी फोटोग्राफ अपलोड की है। वहीं, अलीगंज प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *