Close Menu
    What's Hot

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»दिल्ली में ‘डिजिटल अरेस्ट’ सिंडिकेट का भंडाफोड़, बुजुर्ग से 96 लाख की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार
    Crime

    दिल्ली में ‘डिजिटल अरेस्ट’ सिंडिकेट का भंडाफोड़, बुजुर्ग से 96 लाख की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    डिजिटल अरेस्ट के जरिए साइबर ठगी का एक खतरनाक खेल सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने 80 साल के बुजुर्ग से करीब 96 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में दो प्राइवेट बैंक कर्मचारियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

    दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस यूनिट ने एक संगठित डिजिटल अरेस्ट सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो प्राइवेट बैंक कर्मचारियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन लोगों ने 80 साल के बुजुर्ग से करीब 96 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है. आरोपियों ने खुद को कानून प्रवर्तन और केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर बुजुर्ग पीड़ित से संपर्क किया था.

    पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में टेलीकॉम और जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर व्हाट्सएप के जरिए पीड़ित से बात की गई. उनको बताया गया कि उनका मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ी जानकारी अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हो रही है. आरोपियों ने बुजुर्ग और उनकी पत्नी को सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा. इस दौरान उन्हें लगातार डराया गया. उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई.

    इसी दबाव में पीड़ित को फिक्स्ड डिपॉजिट समय से पहले तुड़वाने, अपनी पूरी बचत ट्रांसफर करने और यहां तक कि गोल्ड लोन लेने के लिए मजबूर किया गया. ठगों ने भरोसा दिलाया था कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी रकम वापस कर दी जाएगी. लेकिन जांच में सामने आया कि गिरोह ने इस तरीके से बुजुर्ग से कुल 96 लाख रुपए की ठगी की है. इस मामले में 4 नवंबर को ई-FIR दर्ज की गई थी. 

    पुलिस की जांच के दौरान बैंक खातों के विवरण, डिजिटल फुटप्रिंट और तकनीकी डेटा का विश्लेषण किया गया. इसी कड़ी में पहले आरोपी प्रदीप कुमार को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया गया. उसके बाद हिसार से ही नमनदीप मलिक को पकड़ा गया. पुलिस ने तीसरे आरोपी शशिकांत पट्टनायक को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि वो अहम भूमिका निभा रहा था.

    इसमें लाभार्थी खातों का संचालन, फर्जी GST रजिस्ट्रेशन और ठगी के पैसे को कई खातों के जरिए छिपाना शामिल था. आगे की जांच में खुलासा हुआ कि दिल्ली की एक प्राइवेट बैंक ब्रांच के दो कर्मचारी, सीनियर सेल्स मैनेजर नीलेश कुमार और सेल्स ऑफिसर चंदन कुमार भी इस रैकेट में शामिल थे. आरोप है कि दोनों ने जाली दस्तावेजों के जरिए एक फर्जी करंट अकाउंट खुलवाया था.

    इसका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से आए पैसे निकालने और हड़पने में किया गया. पुलिस का कहना है कि पूरे मनी ट्रेल को खंगाला जा रहा है. इस रैकेट से जुड़े अन्य साजिशकर्ताओं और मददगारों की पहचान के लिए जांच जारी है. गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. इसमें ज्यादातर बुजुर्ग लोग निशाने पर रहे हैं.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉलीवुड में होती है राजनीति, बोलीं शमा सिकंदर, रश्मि देसाई का छलका दर्द- लास्ट मिनट निकाली गई हूं…
    Next Article KDMC Elections 2026,Mighty Waves at Kalyan East.Father,Son speaks on it
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    June 12, 2026

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट AIIMS दिल्ली की टीम ने CBI को सौंप दी…

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026
    Top Trending

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट AIIMS दिल्ली की टीम ने CBI…

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    फिल्म लगान को 25 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके…

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में बंद…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.