Close Menu
    What's Hot

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    April 23, 2026

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»सड़क, साजिश और खून से लथपथ लाश… खौफनाक है झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर के कत्ल की इनसाइड स्टोरी
    Crime

    सड़क, साजिश और खून से लथपथ लाश… खौफनाक है झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर के कत्ल की इनसाइड स्टोरी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनिता चौधरी की स्टेशन रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पहले इस मामले को हादसा समझा गया, लेकिन जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो कत्ल का खुलासा हुआ. तब तक मुख्य आरोपी फरार हो चुका था

    वो झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर थी. जब उसने परिवार का पेट पालने के लिए ऑटो चलाने का फैसला किया था, तो ज्यादातर लोग उसके खिलाफ थे. उन्हें पसंद नहीं था कि एक महिला ड्राइवर बनके ऑटो चलाए. अब वो महिला ड्राइवर इस दुनिया में नहीं है. अचानक उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जुर्म की ये कहानी आपको सन्न कर देगी.

    4 जनवरी 2026, रविवार

    झांसी पुलिस को रात के करीब ढाई बजे एक कॉल मिली. कॉल करने वाले ने बताया कि स्टेशन रोड पर एक ऑटो का एक्सिडेंट हो गया है और एक महिला बुरी तरह से जख्मी हालत में पड़ी है. पुलिस की टीम फौरन मौका-ए-वारदात पर पहुंची. जहां सड़क के बीचों-बीच एक ऑटो बिल्कुल सिर के बल उल्टा पड़ा था. उसके शीशे चकनाचूर हो चुके थे और पास ही पड़ी थी खून से लथपथ एक महिला. लेकिन जैसे ही पुलिस ने महिला को संभालने की कोशिश की, तो ये देख कर चौंक गई कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनिता चौधरी थी

    ऑटो के नीचे दबने की वजह से अनिता की मौत हो चुकी थी. उसका जिस्म ठंडा पड़ चुका था. आनन-फानन में उसे उठा कर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड बता कर उसकी मौत की पुष्टि कर दी. और इसी के साथ झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर की हौसले और जज्बे से भरी इस कहानी का एकाएक अंत हो गया. असल में अनिता चौधरी वो महिला थी, जिसने झांसी शहर में पहली बार ऑटो चलाने जैसे मुश्किल पेशे को चुना और इसके लिए कई चुनौतियों का सामना भी किया. अंग्रेज़ों से टकराने वाली रानी लक्ष्मीबाई के शहर झांसी की अनिता की ये स्टोरी लोगों को प्रेरित और प्रभावित करती थी. ऐसे में अनिता की मौत से पूरा शहर सदमे में आ गया.

    वैसे तो पहली नजर में ये मामला रोड एक्सिडेंट का ही लग रहा था. लेकिन जब अनिता के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था, तो एक ऐसी बात सामने आई जिसने झांसी के आम लोगों के साथ-साथ खुद पुलिस वालों को भी चौंका दिया. आपको पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अनिता की मौत के मामले में आए ट्विस्ट के बारे में बताएंगे, लेकिन पहले ये जान लीजिए कि आखिर पूरे शहर में अनिता की एक अलग और खास पहचान क्यों थी?

    असल में ऑटो चलाने से पहले अनिता एक कंपनी में नौकरी करती थी. लेकिन पंद्रह साल तक नौकरी करने के बावजूद साल 2020 में एक रोज उसकी अपने सुपरवाइजर से कहासुनी हो गई. बात खुद्दारी पर आई तो अनिता ने नौकरी छोड़ दी और नई शुरुआत करने के इरादे से झांसी से महाराष्ट्र चली गई. ये उन्हीं दिनों की बात थी, जब कोरोना अपने पांव पसारने लगा था. लिहाजा, लॉक डाउन के डर से अनिता को घर लौटना पड़ा. यहां आकर उसने ऑटो चलाने की ठानी. लेकिन दिक्कत ये थी कि कोई भी बैंक इसके लिए अनिता को लोन देने को तैयार नहीं था.

    यहां तक कि खुद अनिता के पति ने भी तब अनिता के ऑटो चलाने का फैसले का विरोध किया था और लोन हासिल करने में कोई भी मदद नहीं की थी. लेकिन अनिता की कोशिश चलती रही और आखिरकार उसने लोन हासिल कर ही लिया और नई ऑटो खरीद ली. इसके बाद उसने ऑटो चलाना सीखा और काम में जुट गई. उसके इसी जज्बे को देखते हुए शहर के कई संस्थाओं के साथ-साथ तत्कालीन डीआईजी जोगेंद्र सिंह ने भी उसे सम्मानित किया. जिसके बाद धीरे-धीरे कई और महिलाओं ने ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइविंग जैसे पेशे को अपनाया.

    लेकिन झांसी में एक नई शुरुआत करने वाली अनिता की मौत ने अब लोगों को सकते में डाल दिया था. अब आते हैं मौत की असली वजह पर. मामला एक्सिडेंट का था तो पुलिस ने अनिता के शव को अगले दिन पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. लेकिन जब दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया, तो उसकी मौत का असली राज जान लोग चौंक गए. अनिता की मौत रोड एक्सिडेंट में नहीं हुई थी. बल्कि उसे गोली मार कर हत्या की गई थी.

    डॉक्टरों को फॉरेंसिक जांच के दौरान उसके गले के पास एक गोली फंसी हुई मिली. डॉक्टरों ने बताया कि उसे कनपटी पर गोली मारी गई थी, जो गले में जाकर फंस गई. खुद अनिता के घर वाले भी इसे कत्ल का मामला बता रहे थे. असल में मौके पर पड़ी अनिता के शरीर से तमाम जेवर के साथ-साथ उसका मंगलसूत्र तक गायब था.जाहिर है मामला सीधा-सीधा कत्ल का था. ऐसे में पुलिस ने कत्ल के एंगल से ही मामले की तफ्तीश शुरू की.

    पुलिस को मामले की तफ्तीश में पहला इनपुट अनिता के घर वालों से ही मिला. अनिता के घरवालों ने इस कत्ल का इल्जाम सीधे-सीधे एक शख्स पर लगाया, जिसका नाम मुकेश झा बताया गया. असल में मुकेश अनिता का पुराना जानकार था और दोनों कुछ समय साथ भी रहे थे. लेकिन आगे चल कर मुकेश से अनिता ने ब्रेकअप कर लिया था और अब अलग रहने लगी थी.

    घरवालों की मानें तो दोनों के बीच रुपये-पैसे को लेकर कुछ विवाद भी था. हालांकि मुकेश अब भी उसका पीछा करता था और उसे अपने साथ चलने को कहता था. अनिता जिसके लिए तैयार नहीं थी और इन हालात में मुकेश उसे पहले ही जान से मारने की धमकी दे चुका था. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में मुकेश झा के बेटे शिवम झा और बहनोई मनोज झा को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुकेश फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है. यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहीरो को तो नंगा दिखा नहीं सकते’, जब स्मिता पाटिल ने बॉलीवुड पर उठाए थे सवाल
    Next Article सुपरस्टार से ‘जन नेता’ बनने चले विजय की फिल्म का सेंसर से क्यों छिड़ा पंगा? कोर्ट पहुंचा मैटर, गरमाई पॉलिटिक्स
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026

    पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पति फरार, बेटी ने देखा खून से लथपथ शव

    April 17, 2026

    मुंबई के टेक्नो कॉन्सर्ट में ड्रग की ओवरडोज से दो छात्रों की मौत, एक आयोजक समेत 5 लोग गिरफ्तार

    April 16, 2026

    क्या है दिल्ली में चल रहा Operation CyHawk 4.0? 600 लोग गिरफ्तार, 8300 संदिग्धों की हो रही मॉनिटरिंग

    April 9, 2026

    दिल्ली में 17 साल की लड़की को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

    April 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके में उस समय…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026
    Top Trending

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और अलवर में दुष्कर्म…

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार 23 अप्रैल को गिरावट के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.