Close Menu
    What's Hot

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का पावन संदेश 🌼✍️ मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से जन-जन तक पहुँचे यह संदेश – जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 5, 2026

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»सर जल्दी आओ मेरे पापा को मार डालेंगे ये लोग’, बेटे ने PCR से लगाई मदद की गुहार, दिल्ली में दबंगों का कहर
    Crime

    सर जल्दी आओ मेरे पापा को मार डालेंगे ये लोग’, बेटे ने PCR से लगाई मदद की गुहार, दिल्ली में दबंगों का कहर

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 5, 2026Updated:January 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली के लक्ष्मी नगर में दिनदहाड़े बाप-बेटे को नंगा कर पीटने का एक CCTV फुटेज और PCR ऑडियो सामने आया है. जिसमें खुद को BJP-RSS नेता बताने वाले दबंगों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पढ़ें दिल दहला देने वाली इस वारदात की पूरी कहानी.

    दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 2 जनवरी को दिनदहाड़े बीच सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी का मंजर देखने को मिला. आरोप है कि खुद को बीजेपी-RSS का नेता बताने वाले एक शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक बाप-बेटे को बेरहमी से पीटा. सरेआम अंजाम दी गई इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पीड़ित बेटे की पीसीआर कॉल का ऑडियो भी अब सामने आया, जिसमें वो पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है.

    घर से सड़क तक घसीटा

    CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दबंग पहले पीड़ित युवक को उसके घर से जबरन बाहर खींचते हैं. इसके बाद उसे सड़क पर घसीटते हुए ले जाया जाता है. पीड़ित की चीख-पुकार के बावजूद आरोपी लगातार मारपीट करते रहे. यह पूरी घटना रिहायशी इलाके में हुई, जहां आसपास कई लोग मौजूद थे. बावजूद इसके किसी ने भी पीड़ित को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई.

    सड़क पर नंगा कर बेरहमी से पिटाई

    CCTV में आगे दिखता है कि दबंगों ने युवक को सड़क पर नंगा कर दिया और फिर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. आरोपी लात-घूंसे और थप्पड़ों से लगातार हमला करते रहे. हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान सड़क पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे. कोई भी व्यक्ति पीड़ित की मदद के लिए आगे नहीं आया. वीडियो में पीड़ित की बेबसी और आरोपियों की दबंगई साफ नजर आती है.

    पुलिस के सामने भी डटे रहे दबंग

    कुछ देर बाद बाइक पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन हालात में तुरंत कोई सख्ती नहीं दिखी. CCTV में देखा जा सकता है कि पुलिस के आने के बावजूद आरोपी मौके पर मौजूद रहे और सीना तानकर खड़े रहे. यह मंजर दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी पीड़ित को उसके कपड़े उठाकर देता हुआ भी दिखाई दे रहा है.

    PCR से मदद की गुहार

    इस मामले में पीड़ित द्वारा की गई PCR कॉल का ऑडियो भी सामने आया है. कॉल में पीड़ित मदद की भीख मांगता सुनाई दे रहा है. वह बता रहा है कि उसके पिता को बेरहमी से पीटा जा रहा है और वह एक घंटे से पुलिस को फोन कर रहा है, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंच रही. यह ऑडियो पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल है.

    जिम विवाद से शुरू हुई रंजिश

    पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राजेश गर्ग के घर में एक जिम खोला गया था. इसी जिम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दबंगों ने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. हालांकि वारदात के समय पुलिस की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

    पुलिस की कार्रवाई

    इस मामले में विकास यादव, शुभम यादव, ओमकार यादव और पिंटू यादव समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि CCTV फुटेज में मारपीट करते हुए कई अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जो फिलहाल फरार हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं.

    कानून का सवाल

    आरोपी ओमकार यादव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई नेताओं के साथ तस्वीरें साझा करता रहा है और इसी के दम पर दबंगई दिखाने का आरोप है. डीसीपी ईस्ट के मुताबिक इस मामले में BNSS की धारा 115(2), 126(2), 329(4), 333, 74, 351(3), 79 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार बेहद डरा हुआ है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधर्मा की फिल्म में नहीं हो इसलिए…’, बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बोलीं जोया अख्तर
    Next Article 🌼 श्रद्धा, सबूरी और विश्वास की राह 🌼(एक प्रेरणादायक संदेश – जन-जन के नाम)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    लखनऊ हत्याकांड: रिमांड पर ‘कातिल’ बेटा, बहन की भूमिका संदिग्ध, DCP का अहम खुलासा

    February 25, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026

    दिल्ली में पकड़े गए हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गे, अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़

    February 16, 2026

    पंजाब में क्राइम नेटवर्क के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार-2’, 72 घंटे में 3,260 गिरफ्तार

    February 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का पावन संदेश 🌼✍️ मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से जन-जन तक पहुँचे यह संदेश – जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 5, 2026

    शुभ सकाळ… शुभ गुरुवार… ॐ साई राम… आज का यह पावन गुरुवार हमें याद दिलाता…

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026
    Top Trending

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का पावन संदेश 🌼✍️ मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से जन-जन तक पहुँचे यह संदेश – जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 5, 2026

    शुभ सकाळ… शुभ गुरुवार… ॐ साई राम… आज का यह पावन गुरुवार…

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.