इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में प्रिंस को 481 मेडल

सीकर | प्रिंस के विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 481 मेडल प्राप्त किए हैं। विद्यार्थी अविका जैन, लोकेश व शौर्य चौधरी प्रत्येक को थर्ड इंटरनेशनल रैंक के साथ इंटरनेशनल ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ है। इसी तरह 2 जोनल ब्रॉन्ज मेडल, 164 गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन एवं 312 गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस सहित कुल 481 मेडल प्राप्त हुए हैं। चेयरमैन डॉ. पीयूष सुंडा ने कहा कि प्रिंस एजुहब स्कूलिंग के साथ-साथ स्टूडेंट्स को एसटीएसई, सीयूईटी, जेट-आईसीएआर, क्लेट, सीए फाउंडेशन व विभिन्न इंटरनेशनल ओलिंपियाड की विशेष तैयारी के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *