Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»2026 की पहली फिल्म ‘इक्कीस’ बनी ‘धुरंधर’ के लिए स्पीड ब्रेकर, सॉलिड ओपनिंग के लिए तैयार!
    entertainment

    2026 की पहली फिल्म ‘इक्कीस’ बनी ‘धुरंधर’ के लिए स्पीड ब्रेकर, सॉलिड ओपनिंग के लिए तैयार!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नए साल के पहले दिन बॉलीवुड की नई फिल्म ‘इक्कीस’ थिएटर्स में रौनक जुटाने लगी है. इसकी ओपनिंग उम्मीद से काफी बेहतर होती नजर आ रही है. लेकिन इसके आने से ‘धुरंधर’ के लिए मामला थोड़ा सा टाइट हो गया है.

    बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ… सब तरफ से धमाकेदार बड़ी फिल्में लेकर आ रहा 2026 पहले ही दिन से धमाका शुरू कर चुका है. नए साल के पहले दिन बॉलीवुड की नई फिल्म ‘इक्कीस’ थिएटर्स में पहुंच चुकी है. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में, सिर्फ 21 साल की उम्र में शहादत देने वाले अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है ‘इक्कीस’.

    अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की ये डेब्यू फिल्म है और बॉलीवुड लेजेंड धर्मेंद्र की आखिरी. ‘इक्कीस’ का ट्रेलर तो पसंद किया गया था. पर न्यू ईयर के मौके पर ऐसे गंभीर टॉपिक वाली फिल्म को जनता से कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा, ये कहना मुश्किल था. तो जनता ने अब खुद जवाब दे दिया है. ‘इक्कीस’ 2026 के पहले दिन ही सरप्राइज करने के लिए तैयार है.

    केसरी चैप्टर 2′ से तगड़ी है ‘इक्कीस’ की बुकिंग

    इक्कीस’ की एडवांस बुकिंग स्लो तरीके से शुरू हुई थी. मगर रिलीज से पहले इसने सॉलिड बुकिंग जुटा ली है. ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘इक्कीस’ के लिए बुधवार रात तक नेशनल चेन्स में करीब 35 हजार टिकट एडवांस में बुक हुए हैं. ट्रेंड से लगता है कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए थिएटर्स में फिल्म देखने वालों ने ‘इक्कीस’ पर भरोसा जताया है. इसलिए बुधवार को बुकिंग में रफ्तार नजर आई.

    2025 की चर्चित फिल्मों से तुलना करें तो अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ के लिए नेशनल चेन्स में एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 35 हजार से कम था. इन दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये से ज्यादा ओपनिंग मिली थी. ‘इक्कीस’ में कोई बड़ा बॉलीवुड फेस नहीं है और इसका शुरुआती माहौल बहुत ज्यादा नहीं बना था. इसलिए इसकी ओपनिंग ‘केसरी चैप्टर 2’ या ‘परम सुंदरी’ जितनी होना तो मुश्किल है. फिर भी 5 करोड़ के करीब ओपनिंग कलेक्शन की उम्मीद की जा सकती है

    इक्कीस’ जैसी मिड-बजट, नॉन-स्टार फिल्म के लिए ये बहुत सॉलिड ओपनिंग होगी. ‘इक्कीस’ को रिव्यू अच्छे मिले हैं और सुबह के शोज से जनता का वर्ड ऑफ माउथ भी पॉजिटिव निकलकर आ रहा है. अगर इसका असर पड़ा तो गुरुवार शाम से ‘इक्कीस’ को और बेहतर दर्शक मिलेंगे और ये बड़ा सरप्राइज दे सकती है.

    2026 के पहले दिन ‘इक्कीस’ ने बढ़ाई ‘धुरंधर’ की टेंशन

    2025 की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं. रणवीर सिंह की फिल्म अभी भी तगड़ा कलेक्शन तो जरूर कर रही है. लेकिन इसे नई रिलीज ‘इक्कीस’ के लिए कुछ स्क्रीन्स छोड़नी पड़ेंगी. ‘पुष्पा 2’ का सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड चेज कर रही ‘धुरंधर’ को 830 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार करना होगा.

    766 करोड़ तक तो ‘धुरंधर’ पहुंच चुकी है. मगर स्क्रीन कम होने से आगे इसकी रफ्तार स्लो हो सकती है. एक तरफ जहां ‘इक्कीस’ से सॉलिड परफॉरमेंस की उम्मीद है, वहीं ‘धुरंधर’ से कुछ और दिन दम दिखाने की. थिएटर्स में दोनों फिल्में अपनी-अपनी रेस में दौड़ रही हैं. देखना है कि 2026 की शुरुआत में ये क्या कमाल करती हैं.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशीर्षक :“नया साल नहीं, नई चेतना चाहिए”एक सशक्त प्रेरणादायक संदेश राजेश लक्ष्मण गावड़े Editor in Chief – Jan Kalyan Time News, Mumbai
    Next Article “ज़िंदगी को देखने का नज़रिया बदलो, ज़िंदगी अपने आप बदल जाएगी”एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक संदेश— राजेश भट्ट (प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक एवं निर्देशक, मुंबई)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026

    Dhurandhar 2 के ट्रेलर का भौकाल, बॉलीवुड भी रह गया हैरान, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला

    March 8, 2026

    बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ को रणवीर सिंह की चुनौती, ‘धुरंधर 2’ से तोडे़ंगे शाहरुख का महा-रिकॉर्ड?

    March 7, 2026

    सचिन के बेटे की शादी में ऐश्वर्या-शाहरुख ने मचाया धमाल, आमिर संग दिखे युवराज,

    March 6, 2026

    🎬 बॉलीवुड अपडेट | Lara Dutta का दुबई से बड़ा बयान Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम सेरिपोर्ट: बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर बी आशिष 🌍 दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने क्या कहा?

    March 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.