Close Menu
    What's Hot

    🛑 BREAKING NEWS UPDATE 🛑🌟 “मानवता की जीत: नवसारी के हीरो Vispi Kasad की मेहनत रंग लाई” 🌟जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई | स्पेशल ग्राउंड रिपोर्ट

    April 13, 2026

    🌼 शीर्षक: “साईं की नज़र में सच्ची राह” 🌼🙏 Rajesh Bhatt (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) की ओर से जन-जन तक एक प्रेरणादायक संदेश📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर), जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से🌟 साईं बाबा का दिव्य संदेश

    April 13, 2026

    ट्रंप का एक सिग्नल… फिर शेयर बाजार में मचा गदर, 5 दिन में निवेशकों ने छाप डाले 4 लाख करोड़

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»‘मुंबई में घुस आए हैं 2-3 आतंकी, वे लोग कुछ प्लान कर रहे हैं…’ पुलिस को आई कॉल और फिर…
    Blog

    ‘मुंबई में घुस आए हैं 2-3 आतंकी, वे लोग कुछ प्लान कर रहे हैं…’ पुलिस को आई कॉल और फिर…

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    '2-3 terrorists have entered Mumbai
    '2-3 terrorists have entered Mumbai
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबईः महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस को इन दिनों धमकी भरे कॉल लगातार आ रहे हैं. इसी कड़ी में बीते रविवार की रात को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक युवक ने फोन कर दावा किया कि मनखुर्द एकता नहार में दो से तीन आतंकवादी पहुंचे हुए हैं. कॉलर ने पुलिस को बताया कि वो लोग कुछ प्लान कर रहे हैं. अज्ञात युवक का फोन आने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. बता दें कि इससे पहले भी मुंबई पुलिस को कई थ्रेट कॉल आ चुके हैं.

    20 नवंबर- मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को 20 नवंबर की देर रात एक कॉल आई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने और जेजे अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. बाद में आरोपी की पहचान कामरान खान के रूप में की और पुलिस ने उसे सायन से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने यहां तक ​​दावा किया कि वह माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम से जुड़ा हुआ है.

    15 नवंबर- वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल से पहले मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया पर धमकी मिली थी. यह धमकी माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर दी गई थी, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस को टैग किया और बंदूक, हथगोले और गोलियों की तस्वीरें साझा कीं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने धमकी के सिलसिले में लातूर जिले से 17 वर्षीय एक किशोर को हिरासत में लिया.

    4 नवंबर- उद्योगपति मुकेश अंबानी को कथित तौर पर कई बार जान से मारने की धमकी भेजने के आरोप में 19 वर्षीय एक व्यक्ति को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया. इससे कुछ ही दिन पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक अज्ञात व्यक्ति से 400 करोड़ रुपये की धमकी भरा ईमेल मिला था.

    24 सितंबर- मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कॉल आई, जिसमें एक अज्ञात शख्स ने एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी. फोन करने वाले ने कहा कि एयरपोर्ट पर एक बैग के अंदर बम है. हवाईअड्डे के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को कॉल के बारे में सूचित किया, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते की एक टीम वहां भेजी गई. हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. सूत्रों ने कहा कि यह एक फर्जी कॉल होने की संभावना है.

    5 सितंबर- एक महिला कॉलर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को कोलाबा के नेपियन सी रोड पर बम होने की सूचना दी और उनसे मदद मांगी. अधिकारियों ने बताया कि एक ही महिला ने पीसीआर को अब तक 38 बार कॉल कर बम रखे होने की जानकारी दी. इस बीच, उसी दिन, एक अन्य कॉलर ने उन्हें कमाठीपुरा गली नंबर 12 में बम रखे होने की सूचना दी.

    1 सितंबर- मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा फोन आया जिसमें कहा गया कि दो पाकिस्तानी नागरिक प्रतिष्ठित ताज होटल को उड़ाने के इरादे से शहर में आने की योजना बना रहे हैं.

    '2-3 terrorists have entered Mumbai Mankhurd Ekta Nahar Mumbai
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबे-मौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी,अब ख़रीप और रब्बी फसलों के खराब होने का भय
    Next Article मुंबई: पुरानी दुश्मनी में पाजामे की डोरी से गला घोंटकर मार डाला, पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🛑 BREAKING NEWS UPDATE 🛑🌟 “मानवता की जीत: नवसारी के हीरो Vispi Kasad की मेहनत रंग लाई” 🌟जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई | स्पेशल ग्राउंड रिपोर्ट

    By जनकल्याण टाइमApril 13, 2026

    गुजरात के नवसारी से इंसानियत की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी…

    🌼 शीर्षक: “साईं की नज़र में सच्ची राह” 🌼🙏 Rajesh Bhatt (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) की ओर से जन-जन तक एक प्रेरणादायक संदेश📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर), जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से🌟 साईं बाबा का दिव्य संदेश

    April 13, 2026

    ट्रंप का एक सिग्नल… फिर शेयर बाजार में मचा गदर, 5 दिन में निवेशकों ने छाप डाले 4 लाख करोड़

    April 12, 2026
    Top Trending

    🛑 BREAKING NEWS UPDATE 🛑🌟 “मानवता की जीत: नवसारी के हीरो Vispi Kasad की मेहनत रंग लाई” 🌟जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई | स्पेशल ग्राउंड रिपोर्ट

    By जनकल्याण टाइमApril 13, 2026

    गुजरात के नवसारी से इंसानियत की एक ऐसी मिसाल सामने आई है,…

    🌼 शीर्षक: “साईं की नज़र में सच्ची राह” 🌼🙏 Rajesh Bhatt (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) की ओर से जन-जन तक एक प्रेरणादायक संदेश📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर), जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से🌟 साईं बाबा का दिव्य संदेश

    By जनकल्याण टाइमApril 13, 2026

    “इधर-उधर मत देखो, तुम केवल प्रभावित हो जाओगे…नीचे मत देखो, तुम निराश…

    ट्रंप का एक सिग्नल… फिर शेयर बाजार में मचा गदर, 5 दिन में निवेशकों ने छाप डाले 4 लाख करोड़

    By जनकल्याण टाइमApril 12, 2026

    अमेरिका-ईरान में सीजफायर की खबर से शेयर बाजार में आए उछाल के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.