Indore Double Murder: इंदौर दोहरे हत्याकांड मामले में गोवा में बीच और होटलों की सर्चिंग करने पहुंची टीम

Indore Double Murder: सेवानिवृत बैंक मैनेजर कमल किशोर धामंदे (केके) और बेटी रमा की हत्या के आरोपित पुलिन की सरगर्मी से तलाश शुरू हो गई है। संयोगितागंज पुलिस की एक टीम पुलिन की गोवा में तलाश कर रही है। पुलिस ने गोवा क्राइम ब्रांच को भी जांच में शामिल कर लिया है। क्राइम ब्रांच और पुलिस का संयुक्त दल रेस्त्रां, बीच, होटलों में सर्चिंग में जुट गया है।

वसुदैव कुंटुंबकम अपार्टमेंट (संवाद नगर) निवासी केके धामंदे और रमा (बेटी) की उनके बेटे पुलिन ने मूसली से हमला कर हत्या की थी। दोनों के शव 8 नवंबर को फ्लैट में मिले थे। पुलिस पहुंचने के पूर्व आरोपित पुलिन फरार हो गया। कुछ दिनों पूर्व पुलिस को पता चला कि पुलिन गोवा (पणजी) में रूका हुआ है। चुनाव और दीवाली के कारण टीम ने जाने में देर लगा दी। तीन दिन पूर्व अफसरों ने दल को रवाना किया। यहां एसटीएफ और क्राइम ब्रांच से भी पुलिन की जानकारी साझा की गई है।

पिता के एटीएम से रुपये निकाले, दो खाते खाली हुए
पुलिन के पास पिता केके धामंदे के एसबीआइ बैंक के तीन एटीएम है। भागते ही उसने अग्रवाल नगर (सपना संगीता) से एटीएम से रुपये निकाला। इसके बाद वह बड़ौदा (गुजरात) पहुंचा और एटीएम से रुपये निकाले। पुलिस बैंक से जानकारी लेकर बड़ौदा पहुंची लेकिन पुनिल फरार हो गया। 13 नवंबर को अंतिम बार पुलिन ने गोवा में एटीएम का उपयोग किया। केके धामंदे की सिमकार्ड भी पुलिन के पास है। इस कारण पुलिस के पास मैसेज देरी से आता है। पुलिस बैंक से जानकारी लेती है तब तक पुलिन फरार हो जाता है। पुलिस के मुताबिक दो खातों में रुपये खत्म हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *