Pune Crime:शादी का झांसा देकर तीन महीने तक किया बलात्कार, न्यूड फोटो से करता रहा ब्लैकमेल

पुणे: शादी (Marriage) का झांसा देकर युवती (Girl) से बलात्कार (Rape) किया। युवती के गर्भवती होने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया. इस मामले में कोंढवा (Kondhwa) पुलिस स्टेशन में एक के खिलाफ केस (Case) दर्ज (Register) किया गया है। युवती के साथ बलात्कार की यह घटना फरवरी 2023 से 19 अप्रैल 2023 के दौरान कोंढवा बुद्रुक और हडपसर में बार बार हुई।

इस मामले में कोंढवा बुद्रुक में रहने वाली 33 वर्षीय युवती ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में गुरुवार 23 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई है। इसे लेकर जमील इसाक मनियार (उम्र-37, नि. गुलटेकडी, पुणे) के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/2/एन के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और शिकायतकर्ता की आपस में पहचान है। आरोपी ने शिकायतकर्ता युवती के घर आकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। उसका न्यूड फोटो मोबाइल में निकाला। इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर कोंढवा बुद्रुक और हडपसर में ले जाकर बार बार शारीरिक संबंध बनाया। इससे युवती 7 सप्ताह की गर्भवती हो गई। लेकिन इसके बाद आरोपी जमील ने शादी करने से इंकार कर दिया। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सोनवणे कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *