Close Menu
    What's Hot

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»गिर सोमनाथ जिले में खौफनाक वारदात, पैसों के झगड़े में छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर, ये थी वजह
    Crime

    गिर सोमनाथ जिले में खौफनाक वारदात, पैसों के झगड़े में छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर, ये थी वजह

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    गिर सोमनाथ जिले में पैसों को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. छोटे भाई हितुभा ने खाट की लकड़ी से वार कर अपने 38 वर्षीय भाई अजीत सिंह राठौड़ की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है. कत्ल की ये वारदात दिल दहलाने वाली है.

    गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में मौजूद है शांत गांव. जहां एक रात ऐसा तूफ़ान उठा जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. मामूली पैसों के विवाद ने दो सगे भाइयों को खून के रिश्ते से नहीं, बल्कि मौत की लकीर खींचकर अलग कर दिया. गुस्से में अंधे हो चुके छोटे भाई ने खाट की लकड़ी उठाई और बड़े भाई के सिर पर वो वार किया, कि सब कुछ खत्म कर दिया. कुछ ही मिनटों में घर की चौखट मातम से भर गई और आंगन चीखों से गूंजने लगा. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब एक भाई की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी थी. और दूसरे भाई का जिंदगीभर के लिए सलाखों के पीछे जाना तय हो गया था.

    गिर सोमनाथ जिले के ग्रामीण इलाके में देर रात दो भाइयों के बीच पैसों के विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि छोटे भाई ने गुस्से में बड़े भाई पर हमला कर उसकी जान ले ली. यह मामला सामने आते ही गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. परिवार के सदस्यों के मुताबिक, यह झगड़ा पहले भी कई बार हो चुका था, लेकिन इस बार बात बहुत आगे बढ़ गई.

    मिनटों में बदला घर का माहौल

    9 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे 38 वर्षीय अजीत सिंह राठौड़ खेत से पानी देकर घर लौटे थे. घर में उनकी मां मौजूद थी. रोज की तरह वह खाना खा रहे थे, तभी कुछ देर बाद छोटा भाई हितुभा भी वहां पहुंच गया. आम दिनों की तरह उस दिन भी घर की स्थिति शांत थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल बदल गया और दोनों भाईयों के बीच तनाव बढ़ने लगा.

    बेरोजगारी और पैसों की मांग

    हितुभा का कोई स्थायी काम धंधा नहीं था और वो अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता रहता था. घटना वाले दिन भी उसने पैसे की मांग की थी, लेकिन घरेलू खर्चे और तंगी को देखते हुए मां ने उसे मना कर दिया. इस बात से वह भड़क गया. मां को परेशान होते देख अजीत सिंह ने बीच में दखल दिया और छोटे भाई को फटकार लगाई. उसने कहा कि बिना काम किए यूं बार-बार पैसे मांगना परिवार के लिए सिरदर्द बन चुका है.

    झगड़े में तब्दील हो गई कहा सुनी

    अजीत सिंह की बात सुनकर हितुभा का गुस्सा और भड़क गया. दोनों भाइयों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. मौजूद परिवार के सदस्य स्थिति को संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह बहस इतनी खतरनाक हो जाएगी. कुछ ही पलों में यह झगड़ा हाथापाई में बदल गया और माहौल बिगड़ता चला गया.

    चारपाई की लकड़ी से वार

    पुलिस के अनुसार, झगड़े के दौरान हितुभा ने घर में रखी खाट के लकड़ी के आधार को उठाया और अजीत सिंह के सिर पर जोरदार हमला कर दिया. वार इतना तगड़ा था कि अजीत सिंह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े. उनका सिर बुरी तरह जख्मी हो गया था और लगातार खून बह रहा था. परिवार ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई.

    पूरे इलाके में दहशत

    अजीत सिंह का खून से लथपथ शरीर देखकर परिवार सदमे में था. आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. एक मामूली विवाद ने पलभर में एक परिवार की खुशियां छीन लीं. गांव के लोगों के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच पहले भी कहासुनी होती रहती थी लेकिन ऐसा हिंसक अंजाम पहले कभी नहीं देखा गया.

    पुलिस का तेज एक्शन

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में ही साफ हो गया कि यह हत्या पैसों के विवाद से शुरू हुए झगड़े का नतीजा थी. पुलिस ने आरोपी छोटे भाई हितुभा को वहीं से गिरफ्तार कर लिया. आगे मामले की जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इससे पहले भी दोनों भाइयों के बीच गंभीर तनाव था या कोई और वजह भी इस घटना के पीछे छिपी है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वर्ग से उतरी अप्सरा’, 24 साल की एक्ट्रेस ने ढाया कहर, देखकर नहीं होगा यकीन
    Next Article 🎭 RLG PRODUCTION की शान – धमाकेदार कॉमेडी एक्ट✨ Writer & Director: Shri Rajesh Bhatt (Mumbai, Bollywood)✨ Producer: Rajesh Laxman Gavade✨ Presented By: Dhananjay Rajesh Gavade, Press Photographer🌟 मनोरंजन और संदेश से भरपूर शानदार मंचन!
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    June 12, 2026

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    दिल्ली के ज्योति नगर में लड़की से मिलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप…

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026
    Top Trending

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    दिल्ली के ज्योति नगर में लड़की से मिलने को लेकर हुए विवाद…

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.