Close Menu
    What's Hot

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»जासूसी कैमरा, झूठी शिकायत और फर्जी वीडियो… पुलिस को ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश
    Crime

    जासूसी कैमरा, झूठी शिकायत और फर्जी वीडियो… पुलिस को ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली पुलिस ने राजधानी में दो ऐसे क्राइम सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जो कानून-व्यवस्था के बीच घुसकर एक पूरा ब्लैक इकोसिस्टम चला रहे थे. एक गिरोह ट्रैफिक पुलिस वालों को नकली वीडियो से ब्लैकमेल करता था, दूसरा कमर्शियल गाड़ियों को पाबंदियों के दौरान फर्जी स्टिकर बेचकर शहर में बेधड़क दौड़ाता था.

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय दो बड़े ऑर्गनाइज़्ड क्राइम सिंडिकेट को ध्वस्त करते हुए बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि दोनों सिंडिकेट अलग-अलग तरीके काम करते थे, लेकिन इनके कम्युनिकेशन चैनल और फाइनेंशियल पैटर्न एक-दूसरे से जुड़े हुए थे. इन सिंडिकेट से जुड़े पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो की तलाश जारी है

    एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पहले सिंडिकेट का किंगपिन राजकुमार उर्फ राजू मीणा है. उसके खिलाफ MCOCA के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है. यह नेटवर्क ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को जानबूझकर निशाना बनाता था. ड्राइवरों को नियम तोड़ने भेजा जाता, स्पाई कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किए जाते और एडिट करके पुलिस वालों को ब्लैकमेल किया जाता था

    पुलिस की जांच में सामने आया कि राजकुमार साल 2015 से यह जबरन वसूली रैकेट चला रहा था. वो कई साथियों को भर्ती कर चुका था. दूसरी ओर, जीशान अली का नेटवर्क राजधानी की ट्रांसपोर्ट लाइनों पर एक समानांतर सिस्टम तैयार कर चुका था. वो हजारों की संख्या में ऐसे स्टिकर बनाता और बेचता था, जिससे पाबंदी वाले घंटों में कमर्शियल गाड़ियां शहर में आ-जा सकती थीं

    हर महीने स्टिकर का डिजाइन, रंग और फोन नंबर बदला जाता था. ड्राइवरों को सलाह दी जाती थी कि पुलिस के सामने कनेक्शन का हवाला देकर दबदबा दिखाएं. गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार चौधरी, दिलीप कुमार और दीना नाथ चौधरी शामिल हैं. चंदन फील्ड में स्टिकर का वितरण और पैसों का लेनदेन संभालता था. दिलीप पुलिस की मूवमेंट की रियल-टाइम अपडेट देता था.

    दीना नाथ ड्राइवरों के लिए एक अलग सोशल मीडिया ग्रुप मैनेज करता था. हर महीने 150 से 200 स्टिकर बेचता था. जांच के दौरान जीशान के ठिकानों पर छापे में पुलिस ने 1200 से 1300 के करीब स्टिकर, दो रबर स्टैम्प, एक लाइसेंसी वेबली पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक SUV, एक स्पाई कैमरा, कंप्यूटर और कई मोबाइल फोन बरामद किए है. इनसे सिंडिकेट के संगठित ढांचे की पुष्टि होती है.

    इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक LGV ड्राइवर ने बदरपुर में रोकने पर फर्जी स्टिकर दिखाकर छूट लेने की कोशिश की थी. सोशल मीडिया ग्रुप की जांच में पूरा सिंडिकेट सामने आया, जो हर गाड़ी से 2 से 5 हजार रुपए मासिक वसूल रहा था. इसके अलावा ट्रैफिक कर्मचारियों पर झूठी शिकायतें दर्ज कराकर उनसे पैसे ऐंठने का काला खेल भी समानांतर चल रहा था.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधुरंधर’ ने सिर्फ 6 दिन में ‘वॉर 2’ को पछाड़ा, 2025 की टॉप 3 बॉलीवुड फिल्मों में हुई शामिल
    Next Article क्या ‘धुरंधर’ प्रोपेगेंडा है? रणवीर सिंह की फिल्म में पॉलिटिक्स को लेकर छिड़ रहा संग्राम
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026

    पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पति फरार, बेटी ने देखा खून से लथपथ शव

    April 17, 2026

    मुंबई के टेक्नो कॉन्सर्ट में ड्रग की ओवरडोज से दो छात्रों की मौत, एक आयोजक समेत 5 लोग गिरफ्तार

    April 16, 2026

    क्या है दिल्ली में चल रहा Operation CyHawk 4.0? 600 लोग गिरफ्तार, 8300 संदिग्धों की हो रही मॉनिटरिंग

    April 9, 2026

    दिल्ली में 17 साल की लड़की को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

    April 7, 2026

    ISI का टेरर मॉड्यूल बेनकाब… अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

    April 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    शेयर बाजार में आज 22 अप्रैल को भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.…

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    April 22, 2026
    Top Trending

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    शेयर बाजार में आज 22 अप्रैल को भारी गिरावट के साथ कारोबार…

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    बेंगलुरु में एक युवती ने ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के बहाने अपने प्रेमी…

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    बॉलीवुड में आजकल हर फिल्म की सक्सेस पीछे-पीछे सीक्वल लेकर आती है.…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.