ऐसा प्यार कहां ! प्रेमी के अंतिम संस्कार से पहले रचाई शादी, मांग में भरा सिंदूर, लगाई हल्दी-कुमकुम, फफक पड़े सारे लोग

सक्षम प्रेमिका के भाइयों का दोस्त भी था। ऐसे में उसका घर आना-जाना लगा रहता था। लड़की के भाइयों ने उसे ब्रेकअप करने की भी सलाह दी थी, लेकिन वो नहीं माना, जिसके बाद उसकी हत्या की साजिश रची गई।

महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बेहद भावुक करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने प्रेम की एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसे देख लोगों की आंखें भर आईं। मामला शहर के जूना गंज इलाके का है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है। दरअसल, उक्त इलाके की रहने वाली एक युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी की हत्या कर दी।

लड़की के परिवार को स्वीकर नहीं था रिश्ता

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, जब इस बात का उसे पता चला तो वो बदहावस-सी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके पार्थिव शरीर के ही साथ शादी रचा ली। युवक की पहचान सक्षम ताटे के रूप में हुई है, जिसकी गुरुवार को मौत हो गई थी। दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, लड़की के परिजनों को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। ऐसे में सक्षम को रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि लड़की के पिता पिता गजानन मामिलवार ने अपने दोनों बेटों साहिल और हिमेश व एक दोस्त के साथ मिलकर सक्षम पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले उस पर गोली चलाई, फिर मरणासन्न हालत में उसके सिर पर बड़ा पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

सक्षम प्रेमिका के भाइयों का दोस्त भी था। ऐसे में उसका घर आना-जाना लगा रहता था। लड़की के भाइयों ने उसे ब्रेकअप करने की भी सलाह दी थी, लेकिन वो नहीं माना, जिसके बाद उसकी हत्या की साजिश रची गई। मृतक और आरोपी दोनों का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।

हत्या के बाद सक्षम का शव जब घर लाया गया तो कोहराम मच गया। रोती-बिलखती लड़कीभी वहां पहुंच गई। प्रेमी के अंतिम संस्कार से पहले उसने हल्दी और कुमकुम लगाया और माथे पर सिंदूर भी लगाया। अपने साथ ही उसके सक्षम को भी हल्दी लगाई। यह देख वहां खड़े सारे लोग फफक पड़े।

रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में मृतक की मां की शिकायत के आधार पर लड़की के माता-पिता और दो भाइयों समेत आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। लड़की ने कहा कि मेरे पिता और भाइयों को फांसी होनी चाहिए।

आरोपियों को मौत की सजा दी जाए’

लड़की ने कहा कि उनका तीन साल का रिलेशनशिप था। घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उसके जेल से छूटकर आने के बाद से ही वे उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। मुझे धमका रहे थे। हत्या जातिगत झगड़े में की गई है। आरोपियों को मौत की सजा दी जाए। सझम भले ही इस दुनिया में नहीं रहा, पर मेरा प्यार अब भी बरकरार है और मैं उसके घर पर ही रहूंगी। यह सुनकर सभी हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि हत्या से दो घंटे पहले लड़की की मां सक्षम के घर गई थी और बेटी से दूर रहने को लेकर चेतावनी दी थी। इसके कुछ ही घंटों बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *