‘मुंबई में बड़ी घटना होने वाली है…’ शख्स ने फोन पर पुलिस को दी धमकी

मुंबई पुलिस को एक बार फिर फोन पर धमकी मिली है। मंगलवार की देर रात एक अनजान शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन किया और धमकी दी। शख्स ने फोन पर कहा कि मुंबई में बहुत जल्द ही बड़ी घटना होने वाली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस मकहमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फोन करने वाले ने अपना नाम शोएब बताया है। शोएब ने पुलिस से गुजरात में रहने वाली समा और कश्मीर के आसिफ का जिक्र किया। शख्स का कहना था कि वे मुंबई में बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।

आरोपी शख्स ने पुलिस को समा और आसिफ का फोन नंबर भी दिया
रिपोर्ट के अनुसार, फोन करने वाले ने पुलिस को समा और आसिफ का फोन नंबर भी दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। असल में मुंबई पुलिस को अक्सर इस तरह की धमकी मिलती रहती है। इससे पहले भी एक धमकी भरा फोन आया था जिसमें शख्स ने दावा किया था कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह का सदस्य है। उसने पुलिस को फोन पर धमकी दी थी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया। आरोपी ने , आरोपी ने मुंबई केपूछताछ में दावा किया था कि उसे दाऊद गिरोह ने पीएम मोदी और सीएम योगी की हत्या की साजिश रचने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार जेजे अस्पताल को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही थी। हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड मैच दौरान मुंबई पुलिस को धमकी मिली थी। इस धमकी में कहा गया था कि वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा। जिस शख्स ने धमकी दी थी उसने मुंबई पुलिस को टैग किया था। उसने बंदूक, ग्रेनेड और गोलियां की फोटो भी टैग की थी।

इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना था कि “किसी अज्ञात शख्स ने एक्स पर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया कि आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा। स्टेडियम के आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी की जा रही है।” इस मामले में पुलिस ने एक 17 साला के युवक को हिरासत में लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *