Close Menu
    What's Hot

    जब क्रिकेटर्स पर दिल हारीं हसीनाएं, किसी का रिश्ता बना म‍िसाल, किसी का हुआ तलाक

    March 11, 2026

    🌸 श्रद्धा और सबूरी का संदेश 🌸🙏 साईं बाबा की प्रेरणा से✍️ प्रेरणादायक संदेश Rajesh Bhatt (Mumbai Bollywood Writer & Director) की ओर से 📰 माध्यम – Jan Kalyan Time News, मुंबई 📸 प्रस्तुति – Dhananjay Rajesh Gavade

    March 11, 2026

    🌸 “सुबह तक फूलों को भी नहीं पता होता…” 🌸✍️ Motivation by Rajesh Laxman Gavade जी की कलम से

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»हादसे की स्क्रिप्ट और कत्ल का क्लाइमेक्स… दिल्ली में UPSC छात्र की रहस्यमय हत्या की Inside Story
    Crime

    हादसे की स्क्रिप्ट और कत्ल का क्लाइमेक्स… दिल्ली में UPSC छात्र की रहस्यमय हत्या की Inside Story

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 28, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली के तिमारपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. हादसे जैसा दिख रहा मामला दरअसल फॉरेंसिक प्लानिंग से रचा गया मर्डर केस निकला. इस केस की साजिश ऐसी थी कि पुलिस भी एक पल के लिए धोखा खा गई. इसके पीछे एक फॉरेंसिक साइंस की छात्रा थी, जिसने अपनी पढ़ाई को कत्ल की थ्योरी में बदल दिया.

    दिल्ली के तिमारपुर इलाके के गांधी विहार का वो मकान आज भी खामोश है, जहां 6 अक्टूबर की रात लपटों ने एक जिंदगी को निगल लिया था. आधी रात को ई-60 नंबर फ्लैट में लगी आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए. फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन जब कमरे का दरवाजा खुला, तो सामने एक जली हुई लाश थी.

    मृतक की पहचान 32 साल के रामकेश मीणा के रूप में हुई, जो इसी फ्लैट में रहकर यूपीएससी की तैयारी करता था. शुरुआत में लगा कि शॉर्ट सर्किट या गैस सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है. लेकिन कुछ ही घंटे बाद पुलिस को शक हुआ कि इस आग में सिर्फ लकड़ी और दीवारें नहीं जली थीं, इसमें एक खौफनाक साजिश भी सुलग रही थी. इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया

    पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए. कमरा जल चुका था, लेकिन राख में भी कुछ सुराग बाकी थे. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तभी एक हैरान कर देने वाला सच सामने आया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि आग लगने से पहले एक लड़का और एक लड़की उस फ्लैट में दाखिल होते हैं. दोनों के चेहरे किसी कपड़े से ढंके हुए हैं.

    ठीक 39 मिनट बाद, रात के करीब 2 बजकर 57 मिनट पर, दोनों वहां से निकल जाते हैं. कुछ ही मिनट बाद आग लगती है. अब पुलिस का शक पक्का हो गया कि ये कोई हादसा नहीं, एक प्लान्ड मर्डर था. जांच के दौरान एक और अजीब बात सामने आई. जिस कमरे में रामकेश की लाश मिली थी, उसकी ग्रिल अंदर से बंद थी. यानी ऐसा लग रहा था कि कमरे के अंदर कोई नहीं गया.

    यही बात पुलिस को कुछ देर के लिए उलझा गई. लेकिन जब फॉरेंसिक टीम ने ध्यान से देखा, तो ग्रिल की जाली मुड़ी हुई थी, जैसे किसी ने हाथ डालकर अंदर से उसे बंद किया हो. यही वो चाल थी जिसने पुलिस को शुरू में भ्रम में डाल दिया और यही ‘फॉरेंसिक किलर’ की पहली ट्रिक थी. सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली, जो सीसीटीवी में दिखाई दी थी.

    18 अक्टूबर को पुलिस के हत्थे चढ़ी अमृता

    उसका नाम अमृता चौहान है. उम्र 21 साल. मुरादाबाद की रहने वाली और फॉरेंसिक साइंस में बीएससी की छात्रा है. उसके साथ दिखे लड़के का नाम सुमित कश्यप है. उसकी उम्र 27 साल है. वो अमृता का एक्स ब्वॉयफ्रेंड था. दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ थे, लेकिन उनकी आखिरी लोकेशन ई-60 फ्लैट के आसपास की मिली. 12 दिनों की लगातार जांच के बाद, 18 अक्टूबर को अमृता पुलिस के हत्थे चढ़ी.

    क्या है हत्या के पीछे की असली वजह?

    कड़ाई से पूछताछ में उसने पूरे केस का वो सच उगल दिया, जो किसी फिल्म की कहानी जैसा था. अमृता ने खुलासा किया कि वो पहले सुमित के साथ रिलेशनशिप में थी. दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ और बाद में अमृता रामकेश के साथ लिव-इन में रहने लगी. यहीं से कहानी ने मोड़ लिया. रामकेश ने अमृता की कुछ प्राइवेट तस्वीरें अपने मोबाइल और हार्ड डिस्क में सेव कर लीं. उसे ब्लैकमेल करने लगा.

    ऐसे रची रामकेश को खत्म करने की साजिश

    अमृता ने उसे डिलीट करने के लिए कहा, तो रामकेश ने इनकार कर दिया. इसके बाद बदले और गुस्से में अमृता ने सुमित से संपर्क किया. उसने उससे कहा कि रामकेश ने उसे बर्बाद कर दिया है. सुमित ने कहा कि वो सब ठीक कर देगा. दोनों ने मिलकर रामकेश को हमेशा के लिए खत्म करने की साजिश रच डाली. 5 अक्टूबर की रात अमृता सुमित और संदीप कुमार के साथ रामकेश के कमरे में पहुंची.

    गला घोंटा, फिर तेल-घी डालकर जला दिया

    पहले तीनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया. फिर सबूत मिटाने के लिए लाश पर घर में रखा सारा तेल, घी और शराब डाल दी. उसके बाद आग लगा दी. सुमित को सिलिंडर से आग फैलाने का तरीका पता था. उसका काम एलपीजी सिलिंडर सप्लाई करने का था. उसने सिलिंडर का वाल्व खोल दिया ताकि कुछ मिनट बाद उसमें धमाका हो और हादसे जैसा लगे. तीनों ने योजनाबद्ध पूरी साजिश को अंजाम दिया.

    फॉरेंसिक माइंड की खूनी और शैतानी चाल

    अमृता ने अपनी फॉरेंसिक पढ़ाई का इस्तेमाल इस वारदात को हादसा दिखाने के लिए किया. उसने ग्रिल की जाली को मोड़कर अंदर से लॉक किया ताकि किसी को लगे कि कमरा अंदर से बंद था. पुलिस भी शुरुआत में धोखा खा गई, लेकिन जब जाली के कटे निशान दिखे, तो साजिश का पर्दाफाश हो गया. तीसरा आरोपी संदीप सीसीटीवी में नहीं दिखा. पुलिस को शक है कि वो किसी दूसरे रास्ते से भाग गया होगा.

    पढ़े-लिखे अपराधी ज्यादा खतरनाक होते हैं

    पुलिस इस हत्याकांड में संदीप की भूमिका की भी जांच कर रही है. इस केस की जांच पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”कभी-कभी पढ़े-लिखे अपराधी सबसे खतरनाक साबित होते हैं. क्योंकि वे अपराध नहीं करते, उसे एक्जीक्यूट करते हैं. इस केस में एक फॉरेंसिक स्टूडेंट ने अपनी पढ़ाई मिले ज्ञान का इस्तेमाल कत्ल करने और उसे हादसा दिखाने में किया, जो हैरान करने वाला है.”

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌹🎉 फैयाज़ अली ख़ान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🌹📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से🎬 RLG PRODUCTION की ओर से हार्दिक बधाई संदेश 🙏
    Next Article 🕊️✨ जीवन की कसौटी पर खड़े रहो — एक प्रेरक संदेश ✨🕊️✍️ लेखक / वक्ता: राजेश भट्ट साहब (बॉलीवुड राइटर–डायरेक्टर, मुंबई)📰 माध्यम: जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई📸 प्रस्तुति व रिपोर्टिंग: धनंजय राजेश गवाडे, प्रेस फ़ोटोग्राफ़र
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    March 10, 2026

    रंग नहीं पुराने झगड़े में खेली गई खूल की होली, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

    March 8, 2026

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    March 6, 2026

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    लखनऊ हत्याकांड: रिमांड पर ‘कातिल’ बेटा, बहन की भूमिका संदिग्ध, DCP का अहम खुलासा

    February 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जब क्रिकेटर्स पर दिल हारीं हसीनाएं, किसी का रिश्ता बना म‍िसाल, किसी का हुआ तलाक

    By जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026

    बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है. कई बॉलीवुड हसीनाएं हैं, जो क्रिकेटर्स पर…

    🌸 श्रद्धा और सबूरी का संदेश 🌸🙏 साईं बाबा की प्रेरणा से✍️ प्रेरणादायक संदेश Rajesh Bhatt (Mumbai Bollywood Writer & Director) की ओर से 📰 माध्यम – Jan Kalyan Time News, मुंबई 📸 प्रस्तुति – Dhananjay Rajesh Gavade

    March 11, 2026

    🌸 “सुबह तक फूलों को भी नहीं पता होता…” 🌸✍️ Motivation by Rajesh Laxman Gavade जी की कलम से

    March 11, 2026
    Top Trending

    जब क्रिकेटर्स पर दिल हारीं हसीनाएं, किसी का रिश्ता बना म‍िसाल, किसी का हुआ तलाक

    By जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026

    बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है. कई बॉलीवुड हसीनाएं हैं,…

    🌸 श्रद्धा और सबूरी का संदेश 🌸🙏 साईं बाबा की प्रेरणा से✍️ प्रेरणादायक संदेश Rajesh Bhatt (Mumbai Bollywood Writer & Director) की ओर से 📰 माध्यम – Jan Kalyan Time News, मुंबई 📸 प्रस्तुति – Dhananjay Rajesh Gavade

    By जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026

    🌼 संदेश इस संसार में हर इंसान अपने जीवन की राह में…

    🌸 “सुबह तक फूलों को भी नहीं पता होता…” 🌸✍️ Motivation by Rajesh Laxman Gavade जी की कलम से

    By जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026

    सुबह की पहली किरण जब धरती को छूती है, तब बगीचे में…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.