बलिया: मुंबई पुलिस ने उभांव पुलिस के सहयोग से सोमवार को बेल्थरारोड तहसील परिसर से दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जुहू पोलिस ठाणे मुंबई में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह ग्राम करीमपुर बिहरा थाना नगरा जनपद बलिया फरार चल रहा था। जिसे मुंबई पुलिस तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस बलिया पहुंची जहां उसे सफलता मिली।
मोबाइल लोकेशन से हुई गिरफ्तारी
बलिया जिले के राजू सिंह पर जुहू पोलिस ठाणे मुंबई में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज जिसमे फरार चल रहा था। राजू सिंह को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने उसके मोबाइल पर लोकेशन लेने के बाद सोमवार को उभांव पुलिस के सहयोग से तहसील परिसर में छापेमारी किया तथा उसे गिरफ्तार कर मुंबई लेकर चली गई। मुंबई पुलिस टीम में जुहू पुलिस ठाणे मुंबई के उप निरीक्षक अभिषेक पाटिल, हेड कांस्टेबल विजय माने, कांस्टेबल शिवाजी कोलेकर शामिल हैं।