Close Menu
    What's Hot

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    May 30, 2026

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    May 30, 2026

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»international»उत्तरी कैरिबियन में तूफान मेलिसा, बाढ़ का खतरा; जापान ने नए कार्गो यान का किया सफल प्रक्षेपण
    international

    उत्तरी कैरिबियन में तूफान मेलिसा, बाढ़ का खतरा; जापान ने नए कार्गो यान का किया सफल प्रक्षेपण

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 26, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दो और संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को अगवा किया है। यमन में संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ लगातार आक्रामक तेवर दिखा रहे हूती लड़ाकों ने जिन्हें अगवा किया है उसमें एक महिला भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। शनिवार को यमन की राजधानी सना में विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) की दो महिला कर्मचारियों को घर से अगवा किया गया। इनमें से एक महिला ने हाल ही में समय से पहले बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी मृत्यु हो गई थी। वह एक अन्य WFP कर्मचारी की बहन है। महिला के भाई को इस महीने की शुरुआत में कुछ समय के लिए किडनैप किया गया था। संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों के मुताबिक हूती विद्रोहियों ने गत गुरुवार और शुक्रवार को भी कुछ कर्मियों को अगवा किया। विद्रोही समूह संयुक्त राष्ट्र की संपत्तियां और संचार उपकरण भी अपने कब्जे में ले चुके हैं। हूती विद्रोही अब तक कम से कम 55 संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों को अगवा कर चुके हैं। लगातार बढ़ती इन घटनाओं और दबाव के कारण संयुक्त राष्ट्र को इस इलाके में अपनी गतिविधियों को सीमित करना पड़ा है। शीर्ष अधिकारी को सना से अदन भेज दिया गया है।

    उत्तरी कैरिबियन में तूफान मेलिसा, बाढ़ का खतरा

    अमेरिकी मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि उष्णकटिबंधीय तूफान ‘मेलिसा’ के कारण जमैका में चक्रवात का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा, उत्तर कैरेबियाई क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी पैदा हो गया है। मेलिसा फिलहाल 110 किमी प्रति घंटा की गति से आगे बढ़ रहा है। रविवार तक ये बड़े चक्रवात में बदल सकता है। अमेरिकी नेशनल हरीकेन सेंटर के अनुसार, सोमवार तक ये तूफान जमैका के निकट पहुंच सकता है। जमैका, हैती और डोमिनिकन गणराज्य के दक्षिणी हिस्सों में सोमवार तक 64 सेंटीमीटर तक बारिश और दक्षिण-पश्चिम हैती में 89 सेंटीमीटर तक बारिश की आशंका है। तूफान के कारण हैती में तीन और डोमिनिकन गणराज्य में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। सैकड़ों घरों और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान हुआ है। जमैका सरकार ने 650 से अधिक राहत और बचाव केंद्रों को सक्रिय कर दिया है। प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। तूफान के कारण स्थानीय लोगों को चार दिनों तक भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन की मार झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा बिजली और संचार भी बाधित होने की आशंका है।

    जापान ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए नए कार्गो यान का सफल प्रक्षेपण किया

    जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को अपने सबसे शक्तिशाली H3 रॉकेट से HTV-X1 नामक नए अनमंड कार्गो यान का सफल प्रक्षेपण किया। यह यान पहली बार अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक आपूर्ति पहुंचाने के लिए रवाना हुआ है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने बताया कि यान तार्नगाशिमा स्पेस सेंटर से लॉन्च होने के 14 मिनट बाद निर्धारित कक्षा में पहुंच गया। यान को अलग किया गया और नियोजित कक्षा में स्थापित किया गया। यदि मिशन सुचारू रहा, तो यह कुछ दिनों में ISS पहुंचकर आपूर्ति प्रदान करेगा। वहाँ मौजूद जापानी अंतरिक्ष यात्री किमिया यूई इसे रोबोटिक बाहु से पकड़ेंगे। HTV-X1, JAXA के पूर्व H-II ट्रांसफर वाहन कौनोटोरी का उत्तराधिकारी है, जिसने 2009 से 2020 के बीच नौ मिशनों में ISS तक सप्लाई पहुंचाई थी।

    यूक्रेन में रूसी मिसाइल और ड्रोन से हमले में 4 लोगों की मौत; जेलेंस्की ने मांगी हवाई सुरक्षा

    रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों में शुक्रवार रात से शनिवार तक यूक्रेन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल भी हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से एयर डिफेंस सिस्टम प्रदान करने का अनुरोध फिर से किया। राजधानी कीव में बैलिस्टिक मिसाइल हमले में दो लोग मारे गए और 13 घायल हुए। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि एक गैर-आवासीय इमारत में आग लगी और मिसाइल के अवशेषों से आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। मेयर विताली क्लित्श्को ने इसे ‘राजधानी पर बैलिस्टिक हमला’ बताया। यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, रूस ने नौ मिसाइल और 62 ड्रोन दागे, जिनमें से चार मिसाइल और 50 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया। वहीं, रूस ने रातभर 121 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। हमले से बचाव के लिए यूक्रेन पैट्रियट डिफेंस सिस्टम से आस लगाए बैठा है।

    कोरल सागर में 6.0 तीव्रता का भूकंप, वानुअतु के पास झटके महसूस

    राष्ट्रीय भूकंपीय विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार तड़के कोरल सागर में 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। केंद्र ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह भूकंप 26 अक्तूबर 2025 को सुबह 4:58 बजे (IST) आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र अक्षांश 12.34 दक्षिण और देशांतर 166.46 पूर्व पर स्थित था। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र वानुअतु की राजधानी पोर्ट विला से लगभग 632 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में था। फिलहाल, भूकंप के बाद किसी नुकसान या हताहत की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    चीन के सुनहरी नाक वाले बंदरों का यूरोपीय चिड़िया घरों में प्रीमियर

    चीन के दुर्लभ सुनहरी नाक वाले बंदरों का अब यूरोपीय चिड़ियाघरों में प्रीमियर हुआ है। ये बंदर अपने घने बालों और हल्के नीले चेहरे के कारण जाने जाते हैं। ये बंदर अब यूरोप में पैंडा के बाद चीन के नए फर वाले दूत के रूप में चिड़ियाघरों में पहुंचे हैं। ये बंदर 10 साल की अवधि के लिए लोन पर दिए गए हैं। तीन सुनहरे बंदर अप्रैल में फ्रांस के बौवल चिड़ियाघर पहुंचे हैं। यह समझौता दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं जयंती के उपलक्ष्य के रूप में हुआ।

    तुर्की से अपने लड़ाकों को इराक बुलाएगा कुर्दिश विद्रोही समूह

    कुर्दिश विद्रोही संगठन ने रविवार को घोषणा की कि वह तुर्की से अपने लड़ाकों को इराक वापस बुला रहा है। यह कदम तुर्की के साथ शांति प्रयासों के तहत उठाया गया है। संगठन ने कहा कि झड़पों या उकसावे की किसी भी संभावना से बचने के लिए, सभी लड़ाकों को तुर्की से मीडिया डिफेंस एरिया में स्थानांतरित किया जा रहा है। पीकेके के नेता अब्दुल्ला ओजलान की मंजूरी से यह निर्णय लिया गया है। पीकेके 1980 के दशक से तुर्की के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है, जिसमें अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

    खैबर पख्तूनख्वा में लड़कियों के लिए बन रहा स्कूल विस्फोट से तबाह

    पाकिस्तान के टैंक जिले के गारा बुद्ध गांव में अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को लड़कियों के लिए बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन प्राइमरी स्कूल को विस्फोट से उड़ा दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले से स्थानीय निवासियों में डर और आक्रोश फैल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट सुबह तड़के हुआ, जिससे स्कूल की दीवार और कई कक्षाओं को भारी नुकसान हुआ। पुलिस ने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने स्थल का निरीक्षण किया।

    5 साल प्रतिबंध के बाद पीआईए ने शुरू कीं यूके के लिए उड़ानें

    पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने नकली पायलट लाइसेंस घोटाले के चलते लगे पांच साल के प्रतिबंध के बाद शनिवार को यूके के लिए अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ की उपस्थिति में इस्लामाबाद से मैनचेस्टर के लिए पहली फ्लाइट 284 यात्रियों के साथ रवाना हुई। यूरोपीय संघ उड्डयन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) ने 2020 में पीआईए पर प्रतिबंध लगाया था।

    सिंगापुर के अस्पताल में कुकर्म पर भारतीय नागरिक को जेल

    सिंगापुर के एक प्रीमियम अस्पताल में काम करने वाले एक भारतीय नागरिक एलिपे शिवा नागू (34) को कुकर्म के आरोप में 14 महीने की जेल और दो कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलिपे ने जून में रैफल्स अस्पताल में एक पुरुष विजिटर को कीटाणुरहित करने के बहाने कुकर्म किया था। कोर्ट को बताया गया कि इस अपराध के कारण पीड़ित को बार-बार फ्लैशबैक होते थे। गिरफ्तारी के बाद एलिपे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे शुक्रवार को सजा सुनाई।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article✨🌸 The Importance of Time and Speech 🌸✍️ Written by: Rajesh Laxman Gavade📰 Editor-in-Chief, Jan Kalyan Time News, Mumbai💫 “Time and Speech – The True Ornaments of Life”
    Next Article झगड़े के बाद बाइक से उतरकर पैदल ही मायके चली गई महिला, गुस्साए पति ने काट डाला 4 साल की जुड़वां बेटियों का गला
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कोरिया सरकार ने देश का पहला AI मंत्रालय बनाया

    May 23, 2026

    📰✨ Jan Kalyan Time News – Special International Report ✨📰🌏 The Fragrance of India on Chinese Soil – Shanghai’s Heart Beats at “Bollywood Indian Restaurant” 🌏📍 Shanghai, China

    April 6, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ✨📰🌏 चीन की धरती पर हिंदुस्तान की खुशबू – शंघाई का दिल बना “बॉलीवुड इंडियन रेस्टोरेंट” 🌏📍 शंघाई, चीन

    April 6, 2026

    US-Iran War Impact: ईरान युद्ध जारी… विदेशी निवेशकों का मूड खराब, दो दिन में ₹20000Cr निकाले

    April 5, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026

    सूडान की राजधानी पर लगातार तीसरे दिन ड्रोन हमला, 10 दिन बाद बहाल हुई PAK-अफगानिस्तान ट्रांजिट ट्रेड

    October 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद…

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    May 30, 2026

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026
    Top Trending

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई।…

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    रणवीर सिंह का डॉन 3 वाला विवाद अब बॉलीवुड के दो बड़े…

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.