पंजाबी म्यूजिक अल्बम से डेब्यू के लिए तैयार हैं धनराज गावड़े, इस म्यूजिक अल्बम में आएंगे नजर

मुंबई। जल्द ही एक पंजाबी म्यूजिक अल्बम से डेब्यू करने वाले हैं। इस म्यूजिक अल्बम को अपनी संगीत रचनाओं, पटकथाओं और उल्लेखनीय निर्देशन के लिए प्रसिद्ध राजेश गावड़े आरएलजी प्रोडक्शन के बैनर तले लेकर आ रहे हैं। ‘सारी कुड़ियां मेनु लव कर दी’ गाने के बोल चिंतन पटेल ने लिखे हैं। प्रोडूसर राजेश भाई गावड़े हैं। हाल ही में जूनियर शाहरुख खान के नाम से पहचाने जाने वाले राजू राहिकवार म्यूजिक अल्बम की ओपनिंग में शामिल हुए थे।

म्यूजिक अल्बम की कहानी दो प्रेमियों की है, जिन्हें एहसास होता है कि वे दोनों इस रिश्ते से अलग-अलग चीजों की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में वह अलग होकर जानना चाहते हैं कि उन्हें क्या चाहिए। वहीं, गाने को लेकर आरएलजी प्रोडक्शन के प्रोडूसर राजेश भाई गावड़े के बेटे धनराज गावड़े ने कहा, ‘सबके साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा है, और मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। ‘सारी कुड़ियां मेनु लव कर दी’ का एक बहुत ही प्यारा अर्थ और एक गहरी लय है जो आपके दिल को जरूर छू लेगी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को अपना प्यार देंगे।’

बता दें कि धनराज गावड़े आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अपने बेहतरीन काम और मेहनत से उन्होंने आज अच्छा खासा मुकाम बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *