Close Menu
    What's Hot

    ✨ “खामोशी की ताकत” – एक प्रेरणादायक संदेश लेखनी: राजेश लक्ष्मण गावडे माध्यम: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 7, 2026

    🌼 प्रेरणादायक संदेश“भला करो, भला होगा”मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt जी की कलम से जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास – Jan Kalyan Time News मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति – प्रेस फोटोग्राफर धनंजय राजेश गावडे

    March 7, 2026

    ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»गुजरात में बीजेपी की सियासी सर्जरी या प्रयोग? चुनावी साल में क्यों बदल गई पूरी कैबिनेट, 5 पॉइंट्स
    Political

    गुजरात में बीजेपी की सियासी सर्जरी या प्रयोग? चुनावी साल में क्यों बदल गई पूरी कैबिनेट, 5 पॉइंट्स

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 17, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बीजेपी गुजरात में भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली सरकार के सभी मंत्रियों का इस्तीफा लेकर नए तरीके से कैबिनेट का गठन करने जा रही है. इस तरह बीजेपी 2027 के चुनाव से दो साल पहले संगठन से लेकर सरकार तक में सियासी सर्जरी कर क्या नया राजनीतिक प्रयोग करने जा रही है?

    बिहार विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच बीजेपी अपने सबसे मजबूत दुर्ग गुजरात को दुरुस्त करने में जुट गई है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर गुजरात सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को अपना इस्तीफा दे दिया. शुक्रवार को अब नए तरीके से कैबिनेट का गठन किया जाएगा और राज्यपाल आचार्य देवव्रत मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे.

    दीपावली से पहले बीजेपी शीर्ष नेतृत्व गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार करने जा रहा है. इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और महासचिव सुनील बंसल सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे

    गुजरात बीजेपी की सियासी प्रयोगशाला मानी जाती है, जहां पिछले 30 सालों से बीजेपी का एकछत्र राज कायम है. इसके बाद भी बीजेपी एक बार फिर 2021 की तरह गुजरात कैबिनेट का नए तरीके से गठन करने जा रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी को गुजरात में सियासी सर्जरी करने की जरूरत क्यों पड़ी या फिर कोई नया राजनीतिक प्रयोग करने का दांव चला है?

    गुजरात बीजेपी की सियासी प्रयोगशाला

    गुजरात में बीजेपी समय-समय पर परंपरागत राजनीति से हटकर कई सफल प्रयोग करती रही है और उसका उसे राजनीतिक लाभ भी मिलता रहा है. बीजेपी का ‘नो रिपीट’ फॉर्मूला सबसे ज्यादा हिट रहा. पुराने चेहरे को हटाकर नए चेहरों को मैदान में उतारकर विपक्ष के सारे गणित को बिगाड़ती रही है. गुजरात में सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए बीजेपी इस फॉर्मूले को अपनी ‘प्रयोगशाला’ में कई बार आजमा चुकी है.

    गुजरात विधानसभा चुनाव से एक साल पहले बीजेपी ने 2021 में मुख्यमंत्री समेत पूरे कैबिनेट को हटा दिया था. बीजेपी ने पूरी सरकार बदलकर गुजरात के सारे समीकरण बिगाड़ दिए थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने गुजरात की 182 में से 156 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था. अब बीजेपी दोबारा से 2027 के चुनाव से दो साल पहले गुजरात सरकार में सियासी सर्जरी करने का दांव चला है.

    गुजरात में बीजेपी की सियासी सर्जरी

    गुजरात पीएम मोदी और अमित शाह का गृह राज्य है. गुजरात की सत्ता में बीजेपी पहली बार 1995 में सत्ता में आई, जिसके बाद से आजतक काबिज है. तीन दशक से बीजेपी नरेंद्र मोदी के नाम और काम पर चुनाव लड़ रही है. इस तरह से 2027 का चुनाव बीजेपी की साख के साथ-साथ पीएम मोदी की प्रतिष्ठा से जुड़ा है. ऐसे में बीजेपी कोई भी सियासी रिस्क नहीं लेना चाहती है. यही वजह है कि चुनाव से दो साल पहले गुजरात सरकार में सियासी सर्जरी करने का दांव चला

    2021 में बीजेपी ने विजय रुपाणी के नेतृत्व वाली पूरी सरकार बदल दी थी. मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों को एक झटके में हटाकर नए सीएम से लेकर मंत्री तक बना दिए थे. रुपाणी सरकार में कई मंत्री काफी उम्रदराज थे, जिसके चलते सियासी तौर पर एक्टिव नहीं थे. इसके अलावा कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप थे. ऐसे में बीजेपी नेतृत्व ने पूरी सरकार ही बदल

    अब बीजेपी ने फिर से वही दांव आजमा रही है, लेकिन इस बार न ही सीएम बदल रही है और न ही सभी मंत्रियों को हटा रही है. 2021 में बनाए गए नए मंत्रियों में ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलिया, बलवंतसिंह राजपूत, हर्ष संघवी और प्रफुल्ल पनसेरिया को प्रमोशन देकर मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. इसके अलावा कई नए चेहरों को जगह देकर एक अलग सरकार की इमेज पेश कर सकती है.

    नगर निगम चुनाव जीतने का प्लान

    भूपेंद्र पटेल सरकार में सियासी सर्जरी कर बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले 2026 में होने वाले शहरी निकाय चुनाव को जीतने की रणनीति बना रही है. बीजेपी के सामने इन चुनावों में अपने सियासी दबदबे को बरकरार रखने की चुनौती है. अहमदाबाद से लेकर वडोदरा, सूरत, राजकोट समेत कई नगर निगमों में चुनाव होंगे. गुजरात में बीजेपी शुरुआत से लेकर अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी विस्तार में अधिक मजबूत है, ऐसे में बीजेपी इन चुनावों में कोई भी नुकसान नहीं उठाना चाहती है.

    बीजेपी ने गुजरात में सीआर पाटिल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर जगदीश विश्वकर्मा को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी है. विश्वकर्मा अभी तक भूपेंद्र पटेल सरकार में सहकारिता मंत्री थे. इस आगामी निकाय चुनाव से पहले बीजेपी आलाकमान ने संगठन से सरकार में बदलाव का निर्णय लेकर एक सियासी आधार रखना चाहती है.

    2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर गुजरात की बनासकांठा सीट खोने और हाल ही में हुए उपचुनाव में विसावदर सीट पर आप के गोपाल ईटालिया की जीत से बीजेपी को सियासी झटका लगा है. इससे निपटने के लिए बीजेपी गुजरात में अपने सियासी दुर्ग को दुरुस्त करने का दांव चल रही है ताकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बढ़ते सियासी प्रभाव को समय रहते रोक सके

    AAP-कांग्रेस के प्रभाव को रोकने का दांव

    दिल्ली की सत्ता से बाहर होने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपना फोकस गुजरात पर किया है तो कांग्रेस 2024 के बाद से ही एक्टिव है. पिछले 6 महीनों में राहुल गांधी पांच बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं. कांग्रेस अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद में जुटी है ताकि 2027 में सत्ता में लौट सके.

    राहुल गांधी ने हाल ही में गुजरात कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों को भरोसा दिलाया था कि आपके लिए मैं बैठा हूं और वादा किया था कि आने वाले समय में वे हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे. यही नहीं, राहुल गांधी ने संसद में बहस के दौरान बीजेपी नेताओं को जोर देकर कहा था कि वे अब गुजरात में बीजेपी को हराने जा रहे हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी जिस तरह से फोकस किया है, उससे बीजेपी को अपने किले को बचाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है.

    जातीय- क्षेत्रीय समीकरण साधने का प्लान

    सौराष्ट्र की विसावदर सीट को आम आदमी पार्टी ने जीतकर बीजेपी को टेंशन में डाल दिया था तो कांग्रेस का गुजरात में सक्रिय आदिवासी बेल्ट में बीजेपी की तकलीफ बढ़ा सकता है. नए मंत्रिमंडल के गठन में इन दोनों क्षेत्रों को तवज्जो मिल सकती है. ऐसे में बीजेपी आदिवासी बेल्ट को साधने के लिए सरकार में डिप्टी सीएम जैसा प्रयोग भी कर सकती है.

    गुजरात में विधानसभा की 27 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं जबकि आदिवासियों का प्रभाव राज्य की 40 सीटों पर है. इसके अलावा सौराष्ट्र क्षेत्र में पहले से नाराजगी है तो राजपूत समाज लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहा है. इस तरह बीजेपी के लिए गुजरात में सियासी सर्जरी कर नए सोशल इंजीनियरिंग बनाने की जरूरत महसूस हो रही थी. इसीलिए बीजेपी ने भूपेंद्र पटेल कैबिनेट को नए तरीके से गठन करने की रणनीति अपनाई है ताकि गुजरात में अपने सियासी वर्चस्व को बरकरार रख सके.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअक्षय कुमार के Deepfake वीडियोज पर कोर्ट ने जताई चिंता, दिए हटाने के निर्देश
    Next Article 🔥 “शक्ति अंधविश्वास में नहीं, विश्वास और कर्म में है!”✍️ — राजेश लक्ष्मण गवाडे जी की कलम से🕊️ जन-जन तक पहुँचे यह प्रेरणादायक संदेश — जन कल्याण टाइम न्यूज़ के माध्यम से
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    नीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे

    March 6, 2026

    होली से पहले योगी सरकार का शि‍क्षामि‍त्रों को तोहफा, अब अप्रैल से हर महीने म‍िलेंगे 18000 रुपये

    February 20, 2026

    PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के इस बयान पर आई भारत की प्रतिक्रिया

    February 13, 2026

    राहुल-ममता की आक्रामक पॉलिटिक्स के बीच कैसे यूएस डील मोदी सरकार के लिए बन गई बूस्टर?

    February 3, 2026

    संविधान की दुहाई, संस्थाओं पर हमला! असम में हेमंत सोरेन के बयान से मचा सियासी बवाल

    February 2, 2026

    UGC नियमों से बिगड़ा सवर्णों का मूड, कहीं यूपी में खराब न हो जाए बीजेपी का सियासी गेम?

    January 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ✨ “खामोशी की ताकत” – एक प्रेरणादायक संदेश लेखनी: राजेश लक्ष्मण गावडे माध्यम: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 7, 2026

    आज की दुनिया में हर कोई बोलने में विश्वास रखता है, हर कोई अपने शब्दों…

    🌼 प्रेरणादायक संदेश“भला करो, भला होगा”मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt जी की कलम से जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास – Jan Kalyan Time News मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति – प्रेस फोटोग्राफर धनंजय राजेश गावडे

    March 7, 2026

    ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ

    March 6, 2026
    Top Trending

    ✨ “खामोशी की ताकत” – एक प्रेरणादायक संदेश लेखनी: राजेश लक्ष्मण गावडे माध्यम: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 7, 2026

    आज की दुनिया में हर कोई बोलने में विश्वास रखता है, हर…

    🌼 प्रेरणादायक संदेश“भला करो, भला होगा”मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt जी की कलम से जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास – Jan Kalyan Time News मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति – प्रेस फोटोग्राफर धनंजय राजेश गावडे

    By जनकल्याण टाइमMarch 7, 2026

    🌅 प्रिय दर्शकों, भाइयों और बहनों, इस संसार में इंसान का सबसे…

    ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ

    By जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026

    ईरान दशों में अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। अमेरिका…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.