Pune Crime: पुणे से अपहरण कर गुजरात में बेचने का था प्लान, युवती ने ऐसे बचाई अपनी जान

पुणे: येरवडा (Yerwada) से युवती (Girl) का अपहरण (Kidnap) कर उसे कार से गुजरात ले जाने का खुलासा हुआ है। उसे गुजरात के गोधरा (Godhra) परिसर में बंधक बनाकर रखा गया था। गोधरा से दूसरी जगह ले जाने के दौरान युवती ने आरोपियों को बातों में फंसाया और उनके चंगुल से बचकर (Escape) निकल भागी। इस मामले में विमानतल पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में कमल नामक महिला और उसके साथ रहे पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 24 वर्षीय युवती ने विमानतल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती हडपसर के मगरपट्टा सिटी के एक निजी कंपनी में काम करती है। 5 नवंबर की दोपहर ढाई बजे विमानतल रोड के संजय पार्क के लिए निकली थी। इसी दौरान वहां जा रहे रिक्शा चालक को बाइक सवार युवकों ने रोका। तुरंत पीछे से फोर व्हीलर पर दो लोग आए। उन्होंने युवती को धमकाकर कार में बिठाया।
आरोपियों ने युवती का चेहरा कपड़े से ढक दिया। उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। युवती जब होश में आई तो उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था।
वहां कमलाबाई नामक एक महिला थी। उसने बताया कि ‘इसका दूसरी जगह सौदा करने वाले है। इसलिए संभालके ले जाना’, उसे गुजरात लेकर गए थे। गुजरात के गोधरा में युवती ने गाड़ी रोकने के लिए कहा। टॉयलेट जाने का बहाना किया। युवती का हाथ रस्सी से बंधा था। युवती ने रस्सी खोल लिया। सड़क किनारे के घने जंगल से वह भाग गई। इसके बाद आरोपियों ने उसका पीछा किया। युवती ने आरोपियों को चकमा देते हुए हाईवे पकड़ लिया। वहां के नागरिकों से संपर्क कर खुद को मुक्त कराया। इसके बाद स्थानीय पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर सकुशल पुणे भेज दिया। गुजरात में दर्ज केस को येरवडा पुलिस को ट्रांसफर किया गया है। मेडिकल जांच के लिए युवती को ससून हॉस्पिटल भेजा गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *