महाराष्ट्र में फिर होगी भारी बारिश मुंबई-ठाणे समेत 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Date:

Share post:

=========

मुंबई: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। दरअसल पिछले एक हफ्ते से हो रही भारी बारिश ने राज्य के कई जिलों में कहर बरपाया है और किसान परेशान हैं। भारी बारिश के कारण खेतों में फसलें पानी में डूब गई हैं और कुछ जगहों पर मिट्टी भी बह गई है। इसलिए जहां किसान बारिश रुकने का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं राज्य में बारिश की रफ्तार फिर से बढ़ने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से शुक्रवार से महाराष्ट्र में फिर से बारिश बढ़ जाएगी। अनुकूल वातावरण के कारण मराठवाड़ा से लेकर मध्य महाराष्ट्र और कोंकण तट तक सोमवार तक बारिश होगी।

महाराष्ट्र के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, धुले, नंदुरबार और जलगांव इन तीन जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य सभी जिलों में कल यानी शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही शनिवार को राज्य के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को चंद्रपुर, गढ़चिरौली, यवतमाल जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मुंबई, ठाणे में शनिवार को भारी बारिश
इसके अलावा शनिवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे घाट क्षेत्र, कोल्हापुर घाट क्षेत्र, सतारा घाट क्षेत्र, नांदेड़, लातूर, धाराशिव जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

पुणे में कैसी रहेगी स्थिति?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पुणे में अगले तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। एक ओर राजस्थान से मॉनसून की वापसी शुरू हो गई है। वहीं महाराष्ट्र में मॉनसून सक्रिय है। शुक्रवार से बारिश की रफ्तार बढ़ने वाली है। 27 और 28 सितंबर को मराठवाड़ा और कोंकण में भारी बारिश की संभावना है।

Related articles

🕯️ ब्रेकिंग न्यूज़ — बॉलीवुड ने खोया हंसी का बादशाह 🕯️वयोवृद्ध अभिनेता असरानी जी का 84 वर्ष की आयु में निधन📍 मुंबई, 20 अक्टूबर...

🎬 दिग्गज हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी, जिन्हें पूरी दुनिया “असरानी” नाम से जानती है, अब हमारे बीच नहीं...

🌟 दीपों का पर्व — खुशियों और उम्मीदों का संदेश लेकर आया 🌟🎬 विशेष शुभकामना संदेश📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम ✨ संदेश प्रसारित किया — बॉलीवुड एक्टर व स्टैंड-अप कॉमेडियन बी....

कश्मीरी पंडितों को राजनीतिक फायदे के लिए किया इस्तेमाल, BJP नेता ने अपनी ही पार्टी पर

सिरवाल ने कहा कि बीजेपी लीडरशिप ने पॉलिटिकल फायदे के लिए पार्लियामेंट में उनकी तकलीफ का 500 से...

🎬✨ 🔥 बॉलीवुड की बड़ी खबर — सनी पा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ 🔥 ✨🎬जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई की ओर से विशेष...

बॉलीवुड के शक्तिशाली अभिनेता, एक्शन के बादशाह और देश के गर्वसनी देओल जी के जन्मदिन पर आज पूरी...