प्ले-स्कूल स्कूल में तोड़ फोड़ मनसे कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

उल्हासनगर। उल्हासनगर कैंप 4 में स्थित एक्सीलेंट किड वर्ल्ड प्ले-ग्रुप स्कूल की शिक्षिका गायत्री पात्रा द्वारा ढाई साल के बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो छात्र की बड़ी बहन की सहेली ने उसके माता-पिता को भेजा था, जिसमें शिक्षिका को बार-बार बच्चे को मारते हुए देखा गया। घटना सामने आने के बाद अभिभावकों में आक्रोश फैल गया।

शिकायत दर्ज, शिक्षिका फरार
अभिभावकों ने जब स्कूल प्रशासन से मामले की शिकायत की तो उन पर आरोप लगा कि उन्होंने घटना को दबाने की कोशिश की। इसके बाद अभिभावकों ने विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिक्षिका गायत्री पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन घटना के बाद से वह फरार चल रही है।

मनसे का विरोध और तनावपूर्ण माहौल
घटना से नाराज मनसे पदाधिकारियों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल का बैनर फाड़ दिया। इस दौरान वैभव कुलकर्णी और धनंजय गुरव समेत अन्य मनसे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया। विरोध के चलते उल्हासनगर में तनाव का माहौल है और स्थानीय नागरिक आरोपी शिक्षिका पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *